Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur News: बागबेड़ा कॉलोनी में एंटी-लार्वा छिड़काव अभियान, डेंगू-मलेरिया की रोकथाम को लेकर पहल
Headlines

Jamshedpur News: बागबेड़ा कॉलोनी में एंटी-लार्वा छिड़काव अभियान, डेंगू-मलेरिया की रोकथाम को लेकर पहल

News DeskBy News DeskAugust 14, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

 

 

Jamshedpur:  बरसात के मौसम में मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम एवं क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत में शुक्रवार को एंटी-लार्वा छिड़काव अभियान चलाया गया।

Jamshedpur: SIR और CEC के इस्तीफे की मांग पर जमशेदपुर में कांग्रेस की विशाल रैली, विरोध प्रदर्शन, आमबागान से DC office तक निकला मार्च

विगत 7 अगस्त 2026 को बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के मुखिया राजकुमार गोड एवं उप मुखिया संतोष ठाकुर ने संयुक्त रूप से अर्बन सर्विस, टाटा स्टील को मांग पत्र सौंपकर पंचायत क्षेत्र में एंटी-लार्वा छिड़काव कराने का आग्रह किया था। मांग के आलोक में शुक्रवार सुबह से पंचायत क्षेत्र के रोड नंबर 1, 2 एवं 3 सहित विभिन्न स्थानों पर एंटी-लार्वा का छिड़काव कराया गया।

अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय, श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल, हिलटॉप स्कूल, टीनी टॉट स्कूल, पानी टंकी परिसर एवं गुरुद्वारा परिसर में भी छिड़काव किया गया। इसका उद्देश्य बरसात के दौरान मच्छरों के प्रजनन को नियंत्रित करना तथा डेंगू-मलेरिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों के खतरे को कम करना है।

पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि क्षेत्र के जिन स्थानों पर शुक्रवार को छिड़काव नहीं हो पाया है, वहां 15 अगस्त के बाद एंटी-लार्वा का छिड़काव कराया जाएगा। अभियान को चरणबद्ध तरीके से पंचायत के अधिक से अधिक क्षेत्रों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में फिर बदलेगा मौसम, आज से अगले छह दिन बारिश के आसार

उप मुखिया संतोष ठाकुर ने कहा कि “जनता का स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बरसात के मौसम में मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए पंचायत क्षेत्र में लगातार जनहित के कार्य किए जाएंगे।”

अभियान शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने पंचायत प्रतिनिधियों की सराहना करते हुए इस पहल के लिए आभार जताया।

इस अभियान में प्रमुख रूप से राकेश सिंह, अजीत सिन्हा, राजकुमार सिंह एवं वार्ड सदस्य उमेश पांडे ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: SIR और CEC के इस्तीफे की मांग पर जमशेदपुर में कांग्रेस की विशाल रैली, विरोध प्रदर्शन, आमबागान से DC office तक निकला मार्च

September 29, 2026

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में फिर बदलेगा मौसम, आज से अगले छह दिन बारिश के आसार

September 29, 2026

Jamshedpur: मानगो रोड नंबर 13 में एचपी पेट्रोल पंप परिसर में खड़ी बाइक धू-धूकर जली

September 29, 2026
Recent Post

Jamshedpur: SIR और CEC के इस्तीफे की मांग पर जमशेदपुर में कांग्रेस की विशाल रैली, विरोध प्रदर्शन, आमबागान से DC office तक निकला मार्च

September 29, 2026

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में फिर बदलेगा मौसम, आज से अगले छह दिन बारिश के आसार

September 29, 2026

Jamshedpur: मानगो रोड नंबर 13 में एचपी पेट्रोल पंप परिसर में खड़ी बाइक धू-धूकर जली

September 29, 2026

Jamshedpur: ऑनलाइन जुआ संचालित करते पकड़े गए तीन युवक, 1.18 लाख नकद समेत मोबाइल, कार और आभूषण बरामद

September 29, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर मानगो थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाने, निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर

September 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group