Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»बागबेड़ा : रेलवे की जमीन पर बनी दुकान बनी नशेबाजों का अड्डा, युवक पर जानलेवा हमला, तमाशबीन बनी पीसीआर पुलिस
    Crime

    बागबेड़ा : रेलवे की जमीन पर बनी दुकान बनी नशेबाजों का अड्डा, युवक पर जानलेवा हमला, तमाशबीन बनी पीसीआर पुलिस

    News DeskBy News DeskNovember 15, 2024Updated:November 15, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • थाना से 200 मीटर की दूरी पर रात 11 बजे हुई मारपीट, बागबेड़ा पुलिस को शिकायत मिलने का इंतजार

    जमशेदपुर. बागबेड़ा थाना से 200 मीटर की दूरी पर रेलवे की जमीन पर बनी एक दुकान नशेबाजों का अड्डा बन गयी है. यहां गुरुवार की रात 11 बजे शराब के नशे में धुत्त युवकों ने एक युवक पर जानेलवा हमला किया. हमलावर उसी दुकानदार के दोस्त बताये जाते हैं. 10 मिनट तक हमलावर युवक बागबेड़ा रोड नंबर दो निवासी पवन कुमार पांडे की पिटाई करते रहे और सामने खड़ी पीसीआर पुलिस तमाशबीन बनी रही.

    घटना गौतम गोविंदा गुप्ता के दुकान के सामने घटी. उस दौरान पीआरआर पुलिस की गाड़ी मौके पर खड़ी थी, लेकिन गाड़ी से न ही ऑन ड्यूटी अफसर न ही कोई जवान नीचे उतारे. पुलिस पूरी घटना में तमाशबीन बनी रही. घटना के बाद लहूलुहान पवन कुमार पांडेय को उसके परिचित सदर अस्पताल ले गये. पवन को सिर और मुंह में गंभीर चोटें आयी है. यहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज कराया जा रहा है.

    पवन कुमार पांडेय ने बताया कि वह प्रेम कुमार साहू और अन्य दोस्त के साथ दुकान पर सामान ले रहा था. तभी कुछ युवकों की उससे बकझक हो गयी. इसी क्रम में दुकानदार गौतम के दोस्तों ने उस पर पर हमला कर दिया. वह हमलावरों को नहीं पहचानता है लेकिन हमलावार गौतम व गोविंदा के साथ रहने वाले युवक हैं. हालांकि की घटना के तत्काल बाद बागबेड़ा थाना पहुंचकर पीड़ित ने इसकी सूचना दी लेकिन पुलिस के लोगों यह कहकर टाल दिया कि शराबियों के मामले में क्या बोला जाये, इलाज कराकर सुबह आकर शिकायत दर्ज कराइयेगा.

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    रेलवे की जमीन पर बनायी गयी है दुकान 

    स्थानीय लोगों की माने तो बागबेड़ा थाना से 100 मीटर की दूरी पर दुकान रेलवे की जमीन पर बनायी गयी है. यह दुकान देर रात तक संचालित होती है और यहां नशेबाजों का अड्डा लगता है. यहीं समीप में जुआ भी खेलाया जाता है. यहां अड्डेबाजी व नशाखोरी के कारण अक्सर मारपीट की घटनाएं होती रही है. इस मामले में दुकान का अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए रेलवे से भी पत्राचार करने की बात स्थानीय लोग और पीड़ित पक्ष ने कही है.

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    मोबाइल देने के लिए पीसीआर के अधिकारी ने मांगें एक हजार रुपये ! 

    मारपीट की घटना के समय मौजूद प्रत्यक्षदर्शी प्रेम प्रकाश साहु ने बताया कि पूरी घटना पीसीआर पुलिस के सामने घटी लेकिन पुलिस के अधिकारी व जान बीच-बचाव के लिए गाड़ी से उतरे तक नहीं. उन्होंने बताया कि मौके पर बीच-बचाव के दौरान उनका मोबाइल भी गिर गया. जब वह मोबाइल खोज रहे थे तब पीसीआर मोबाइल के अधिकारी ने 9693570880 नंबर देकर कहा कि एक हजार रुपये देकर सुबह मोबाइल ले जाना.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bagbera police station PCR police became a spectator shop built on railway land
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group