Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»बागबेड़ा : गर्मी की आहट के साथ ही टैंकर से जलापूर्ति पर फोकस, जनप्रतिनिधियों ने की पहल
    Jamshedpur

    बागबेड़ा : गर्मी की आहट के साथ ही टैंकर से जलापूर्ति पर फोकस, जनप्रतिनिधियों ने की पहल

    News DeskBy News DeskMarch 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • बागबेड़ा क्षेत्र में टैंकर से पानी आपूर्ति करने की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने सौंपा मांग पत्र

    जमशेदपुर. गर्मी की आहट के साथ ही बागबेड़ा कॉलोनी सहित आसपास के पंचायत क्षेत्रों में टैंकर से पानी की आपूर्ति  पर जनप्रतिनिधियों का फोकस है. यहां हर साल विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के अलावा पंचायत प्रतिनिधियों के बीच टैंकर से पानी की आपूर्ति शुरू कराने को लेकर मेन फोकस होता है. दिलचस्प है कि इस कार्य में आगे निकलने की होड़ भी मची होती है.

    इस क्रम में सोमवार को पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों ने उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, यूटिलिटी सर्विस कंपनी लिमिटेड (जुस्को) के महाप्रबंधक एवं तारापुर एंड कंपनी प्रबंधन को पत्र सौंपकर अपना दावा पेश कर दिया है.

    Jamshedpur Bandh: ‘जमशेदपुर बंद’ से सामान्य जनजीवन बाधित, प्रमुख सड़कें अवरुद्ध, स्कूलों सहित शैक्षणिक संस्थान बंद रहे, ऑटो-रिक्शा, बसें और अन्य वाहन सड़कों से नदारद

    सौपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना बागबेड़ा बृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना का कार्य अधूरा रहने के कारण इस गर्मी में भी लोगों को पानी नहीं मिल पाएगी. पानी का लेयर लगभग 700 फीट नीचे चले जाने के कारण पानी की किल्लत शुरू हो गई है. चापाकल और जल मीनार खराब पड़ा हुआ है. बोरिंग फेल हो जाने के कारण लोगों को पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है.

    Jamshedpur Bandh: हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में NDA का ‘जमशेदपुर बंद’ का दिख रहा व्यापक असर, साकची, बिष्टुपुर, जुगसलाई समेत पूरा शहर ठप

    ऐसे में पानी टैंकर ही एकमात्र वैकल्पिक उपाय है. इसलिए टैंकर से बागबेड़ा कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में पीने की पानी आपूर्ति की जाए. अपर उपायुक्त भागीरथ प्रसाद ने इस मामले में अधीनस्थ पदाधिकारी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. उन्होंने यूटिलिटी सर्विस कंपनी लिमिटेड (जुस्को) एवं तारापुर एंड कंपनी के पास पत्राचार कर बहुत जल्द पानी टैंकर से क्षेत्रों में पानी आपूर्ति करने का आश्वासन भी प्रतिनिधिमंडल को दिया. इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, समाजसेवी सुधीर दुबे, राकेश सिंह, संजय कुमार महतो उपस्थित थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Baghbeda: With the onset of summer focus is on water supply through tankers public representatives took the initiative
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur Bandh: ‘जमशेदपुर बंद’ से सामान्य जनजीवन बाधित, प्रमुख सड़कें अवरुद्ध, स्कूलों सहित शैक्षणिक संस्थान बंद रहे, ऑटो-रिक्शा, बसें और अन्य वाहन सड़कों से नदारद

    July 3, 2026

    Jamshedpur Bandh: हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में NDA का ‘जमशेदपुर बंद’ का दिख रहा व्यापक असर, साकची, बिष्टुपुर, जुगसलाई समेत पूरा शहर ठप

    July 3, 2026

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर गठित, SIT पूरे घटनाक्रम के पीछे की साजिश की करेगी पड़ताल, डीडी बार जांच के दायरे में

    July 3, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: झारखंड सरकार ‘विजन 2050’ के लिए आठ जुलाई से दिल्ली में आयोजित करेगी राष्ट्रीय हितधारक सम्मेलन

    July 3, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 545.89 अंक उछलकर 78,048.01 अंक पर

    July 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group