Site icon Lahar Chakra

बागबेड़ा : पेयजल आपूर्ति के अवैध कनेक्शन को लेकर ”मुखिया जी” निशाने पर, कसने लगा शिकंजा

जमशेदपुर. बागबेड़ा आवासीय कॉलोनी में जलापूर्ति के नाम पर अवैध तरीके से कनेक्शन देकर उगाही करने के मामले में शिकंजा कसता जा रहा है. बागबेड़ा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज नारायण यादव के नेतृत्व में नेताओं ने अब उपायुक्त अनन्य मित्तल को क मांग पत्र सौपकर पूरे मामले में जांच कराने का अनुरोध किया है. हालांकि उप विकास आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल से बात की और उनका मांग पत्र लिया.

राज नारायण यादव ने अपने पत्र में बताया है कि बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के 1140 क्वार्टर के लिए के लिए निर्धारित है. लेकिन पंचायत के मुखिया राजकुमार गौड़ ने पैसा लेकर अवैध कनेक्शन बाहर की बस्तियों में लोगों को उपलब्ध कराया है. मुखिया जी मासिक शुल्क की भी वसूली कर रहे हैं. यह बात का प्रमाण आसपास के बस्ती लोग है.

जलापूर्ति से वंचित बस्ती के दूसरे लोग भी अब मुखिया राजकुमार गौड़ के खिलाफ लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग करने लगे है. मुखिया को तत्काल ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति से बाहर करने की मांग की गयी है. प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत में यह सामने आयी कि जो लोग बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत नहीं आते हैं उन्हें बागबेड़ा वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना से जोड़ा जाएगा.

उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने इस मामले में पेयजल कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार एवं सुमित कुमार से वार्ता कर एक सप्ताह में कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. उन्होंने जांच के बाद अनियमितता पाये जाने पर ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति को भंग कर नई कमेटी बनाने एवं मुखिया पर लगे आरोपो की जांच कराने का भी निर्देश दिया है. डीसीसी से मिलने वाले प्रतिनिधिमडल में प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज नारायण यादव, ओम प्रकाश, रवि सहित कई लोग उपस्थित थे.

Exit mobile version