Site icon Lahar Chakra

Bahragoda: होली और बकरीद को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ संपन्न कराने की कोशिश, बहरागोड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक में.लिए गये ये फैसले?

Bahragoda. आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए मंगलवार को बहरागोड़ा थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जबकि पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में होली और बकरीद के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और आपसी एकता पर विस्तार से चर्चा की गई।वहीं बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बहरागोड़ा क्षेत्र हमेशा से आपसी एकता के लिए जाना जाता है और इस परंपरा को बरकरार रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी को भी उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन रंग न लगाएं।

पर्यावरण और स्वास्थ्य को देखते हुए सूखे रंगों (गुलाल) के उपयोग की सलाह दी गई तथा हुड़दंग मचाने वाले और शांति भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटेगी।वहीं क्षेत्र में हाल के दिनों में फैल रही बच्चा चोरी और घर में चोरी जैसी अफवाहों पर चिंता व्यक्त करते हुए अनिल कुमार ने जनता से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि “किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और कानून को अपने हाथ में न लें। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।”बैठक का समापन बेहद सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और शांति का संदेश दिया।

Exit mobile version