Site icon Lahar Chakra

Nagpur:नागपुर में बारुद बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट, 5 मरेlघटना के बाद से ही फैट्री का मालिक व मैनेजर फरार

नागपुर. नागपुर के धमना के चामुंडी गांव में बारुद बनाने वाली फैट्री में गुरुवार की दोपहर विस्फोट हो गया. इसमें पांच मजदूरों के मारे जाने की खबर है. घटना में कई लोग घायल हुए है. उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.

घटना के बाद से ही फैट्री का मालिक व उसका मैनेजर फरार रहे हैं. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नागपुर से 25 किलोमीटर दूर गना थाना क्षेत्र में यह घटना घटी है. चामुंडी एसलो प्राइवेट टेड कंपनी में वह घटना घटी है. फैक्ट्री में मजदूर विस्फोटक पैक कर रहे तभी यह घटना घटी.

विस्फोट कैसे हुआ यह जांच का विषय बना हुआ है. घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गयी है. घटना की जांच प्रशासन करा रहा है.

Exit mobile version