Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Bangladesh: बांग्लादेश ने भारत से कर दी बड़ी मांग, अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को ढाका वापस भेजें
Headlines

Bangladesh: बांग्लादेश ने भारत से कर दी बड़ी मांग, अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को ढाका वापस भेजें

News DeskBy News DeskDecember 23, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Dhaka. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने सोमवार को कहा कि उसने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को ढाका वापस भेजने के लिए भारत को एक राजनयिक संदेश भेजा है. हसीना (77) पांच अगस्त से भारत में निर्वासन में रह रही हैं. वह छात्रों के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर देश छोड़कर भारत आ गई थीं. इसके साथ ही लगातार 16 साल से जारी उनके शासन का अंत हो गया था.

ढाका स्थित अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) ने ‘‘मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार’’ के लिए हसीना और उनकी कैबिनेट में शामिल मंत्रियों, सलाहकारों और सैन्य एवं प्रशासनिक अधिकारियों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं. अंतरिम सरकार में विदेश मंत्री तौहीद हुसैन ने अपने कार्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने भारत सरकार को एक राजनयिक संदेश भेजा है, जिसमें कहा गया है कि बांग्लादेश में न्यायिक प्रक्रिया के लिए उन्हें (हसीना) वापस ढाका भेजा जाए.’’

इससे पहले दिन में, गृह मंत्रालय के सलाहकार जहांगीर आलम ने कहा कि उनके कार्यालय ने भारत से अपदस्थ प्रधानमंत्री हसीना के प्रत्यर्पण के लिए विदेश मंत्रालय को एक पत्र भेजा है. उन्होंने एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने उनके (हसीना) प्रत्यर्पण के संबंध में विदेश मंत्रालय को एक पत्र भेजा है. प्रक्रिया अभी जारी है.

JAMSHEDPUR NEWS : सहकारी बैंक का 100 करोड़ का घाटा खत्म, 35 करोड़ लाभ का दावा; दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन पर MD विभा सिंह ने बताईं उपलब्धियां

आलम ने कहा कि ढाका और नयी दिल्ली के बीच प्रत्यर्पण संधि पहले से ही मौजूद है और इस संधि के तहत हसीना को बांग्लादेश वापस लाया जा सकता है. पिछले महीने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के 100 दिन पूरे होने पर राष्ट्र के नाम संबोधन में मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने कहा था कि वह हसीना के प्रत्यर्पण की मांग करेंगे.

उन्होंने कहा था, ‘‘हमें हत्या के हर मामले में न्याय सुनिश्चित करना चाहिए… हम भारत से कहेंगे कि वह शेख हसीना को वापस भेजे.’ आठ अगस्त को पदभार ग्रहण करने वाले यूनुस ने दावा किया है कि हसीना सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों और आम लोगों सहित लगभग 1,500 लोग मारे गए, जबकि 19,931 अन्य घायल हुए.

RAILWAY NEWS: हावड़ा-मुंबई, आजाद हिंद, ज्ञानेश्वरी समेत 12 ट्रेनों का अजनी स्टेशन पर ठहराव, जानिए 19-20 अक्टूबर का टाइम टेबल

अक्टूबर में, विधि सलाहकार आसिफ नजरूल ने कथित तौर पर कहा था कि यदि भारत संधि के किसी प्रावधान का हवाला देकर हसीना के प्रत्यर्पण को अस्वीकार करने का प्रयास करेगा, तो बांग्लादेश इसका कड़ा विरोध करेगा. हाल के हफ्तों में, हसीना ने यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार पर ‘नरसंहार’ को अंजाम देने और अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से हिंदुओं की रक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS : सहकारी बैंक का 100 करोड़ का घाटा खत्म, 35 करोड़ लाभ का दावा; दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन पर MD विभा सिंह ने बताईं उपलब्धियां

October 17, 2026

RAILWAY NEWS: हावड़ा-मुंबई, आजाद हिंद, ज्ञानेश्वरी समेत 12 ट्रेनों का अजनी स्टेशन पर ठहराव, जानिए 19-20 अक्टूबर का टाइम टेबल

October 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टिनप्लेट सब्जी मंडी में आग से ₹60 हजार का नुकसान, विधायक पूर्णिमा साहू ने पीड़ित दुकानदार को भेजी मदद

October 17, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS : सहकारी बैंक का 100 करोड़ का घाटा खत्म, 35 करोड़ लाभ का दावा; दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन पर MD विभा सिंह ने बताईं उपलब्धियां

October 17, 2026

RAILWAY NEWS: हावड़ा-मुंबई, आजाद हिंद, ज्ञानेश्वरी समेत 12 ट्रेनों का अजनी स्टेशन पर ठहराव, जानिए 19-20 अक्टूबर का टाइम टेबल

October 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टिनप्लेट सब्जी मंडी में आग से ₹60 हजार का नुकसान, विधायक पूर्णिमा साहू ने पीड़ित दुकानदार को भेजी मदद

October 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले, मां दुर्गा से की विश्व कल्याण की प्रार्थना

October 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :मानगो में एनएच-33 के निर्माण में सुस्ती पर भड़के विधायक सरयू राय, दशहरा के बाद आंदोलन की चेतावनी

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group