Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Bangladesh Crisis: अब हजारों प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट को घेरा, अल्टिमेटम के बाद चीफ जस्टिस और पांच जजों ने दिया इस्तीफा
    Headlines

    Bangladesh Crisis: अब हजारों प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट को घेरा, अल्टिमेटम के बाद चीफ जस्टिस और पांच जजों ने दिया इस्तीफा

    News DeskBy News DeskAugust 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Dhaka. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के पद और देश छोड़ने के पांचवें दिन आंदोलनकारी छात्रों ने अब वहां के सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश ओबैदुल हसन और पांच जजों को भी इस्तीफा देने के लिए मजबूर कर दिया. चीफ जस्टिस के इस्तीफे के बाद शेष पांच जज भी अपना पद छोड़ सकते हैं. ओबैदुल हसन ने कहा कि बदलती परिस्थितियों के बीच देशभर में सुप्रीम कोर्ट, हाइकोर्ट और निचली अदालतों के न्यायाधीशों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस्तीफा देने का फैसला किया है. इधर, प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि जब तक सभी छह जज इस्तीफा नहीं देते, वे सड़कें खाली नहीं करेंगे. हजारों प्रदर्शनकारी छात्रों ने शनिवार सुबह सुप्रीम कोर्ट को घेर लिया था और दोपहर एक बजे तक सभी छह न्यायाधीशों से इस्तीफे की मांग की.

    प्रदर्शनकारियों ने इस्तीफे के लिए दोपहर एक बजे तक का अल्टीमेटम दिया. छात्रों ने चेतावनी दी कि अगर जजों ने इस्तीफा नहीं दिया, तो हसीना की तरह उन्हें भी कुर्सी से खींच कर उतार देंगे. प्रदर्शनकारियों ने न्यायाधीशों के आवासों को घेरने की भी धमकी दी. इसके बाद चीफ जस्टिस ने राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन से परामर्श करने के बाद अपना इस्तीफा उन्हें सौंप दिया. उनके इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार और शनिवार को अचानक से प्रदर्शन तेज हो गये थे, जिनको नयी बनी अंतरिम सरकार के कई नेताओं का समर्थन मिला. प्रदर्शनकारी छात्रों ने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट के जज हसीना से मिले हुए हैं.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    शेख हसीना के करीबी माने जाते हैं हसन

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    उबैदुल हसन बीते साल सितंबर में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बने थे. बांग्लादेश के 24वें मुख्य न्यायाधीश बनने वाले हसन को शेख हसीना के वफादार के रूप में देखा जाता था. हसन के पिता डॉक्टर अखलाकुल हुसैन अहमद बांग्लादेश की मुक्ति संग्राम में शामिल थे और संविधान सभा के सदस्य के रूप में बांग्लादेश के संविधान के निर्माण में भी उनका योगदान था. हसन भी बांग्लादेश की न्यायपालिका के जानेमाने चेहरे रहे हैं. 1986 को जिला न्यायालय के एक वकील के रूप में करियर शुरू किया था और तेजी से तरक्की की सीढ़ी चढ़ी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bangladesh Supreme Court Chief Justice and five judges resigned
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group