Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Bangladesh violence: अवामी लीग के नेता के होटल में एक इंडोनेशियाई नागरिक समेत 24 लोगों को जिंदा जलाया, अब तक 440 लोगों की मौत
Headlines

Bangladesh violence: अवामी लीग के नेता के होटल में एक इंडोनेशियाई नागरिक समेत 24 लोगों को जिंदा जलाया, अब तक 440 लोगों की मौत

News DeskBy News DeskAugust 7, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Dhaka. बांग्लादेश में एक इंडोनेशियाई नागरिक सहित कम से कम 24 लोगों को भीड़ ने अवामी लीग पार्टी के एक नेता के स्वामित्व वाले एक होटल में जिंदा जला दिया. यह घटना उस समय हुई जब पार्टी की नेता शेख हसीना प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद देश छोड़कर चली गईं हैं. स्थानीय पत्रकारों और अस्पताल सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. सोमवार देर रात भीड़ ने जोशोर जिले में जिला अवामी लीग के महासचिव शाहीन चक्कलदर के स्वामित्व वाले जाबिर इंटरनेशनल होटल में आग लगा दी, जिसमें 24 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. इस घटना में मरने वाले ज्यादातर होटल में ठहरे लोग थे.

ढाका के एक स्थानीय पत्रकार ने बताया, मृतकों में एक इंडोनेशियाई नागरिक भी शामिल है. उन्होंने कहा कि जोशोर जनरल अस्पताल के चिकित्सकों ने पुष्टि की है कि उन्होंने 24 शव की गिनती की है, जबकि जीवित बचे होटल कर्मचारियों को डर है कि मलबे में और भी शव हो सकते हैं. बांग्लादेश में तख्तापलट के एक दिन बाद मंगलवार को ढाका में तनावपूर्ण शांति रही. सोमवार को हिंसक प्रदर्शन, आगजनी और लूटपाट के बाद मंगलवार को बांग्लादेश पटरी पर लौटता दिखा. राजधानी ढाका की सड़कों पर बस और सार्वजनिक वाहन नजर आये. 16 जुलाई से जारी आरक्षण विरोधी आंदोलन के दौरान अब तक 440 लोगों की मौत हुई है, जबकि 5000 हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं. मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि 500 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिन्हें गोलियां लगी हैं.

अधिकारियों और कर्मचारियों में भय का माहौल

हसीना की सरकार के सत्ता से हटने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों में भय का माहौल है. ‘ढाका ट्रिब्यून’ के मुताबिक, हसीना सरकार गिरने के बाद पहले दिन मंगलवार को सचिवालय में माहौल तनावपूर्ण रहा. देश के विभिन्न मंत्रालयों के कार्यालयों में उपस्थिति काफी कम रही. मंत्री और संसद सदस्य भी अनुपस्थित रहे. जो लोग काम पर आये थे, वे भय और चिंता में थे. हालांकि, मंगलवार की सुबह सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी, स्वायत्त, अर्ध-स्वायत्त, निजी संस्थान, कारखाने, स्कूल-कॉलेज, मदरसे और विश्वविद्यालय फिर से खुले. वहीं, सचिवालय में प्रवेश के लिए मंगलवार को पास रद्द कर दिये गये. मुख्य द्वार पर केवल कुछ पुलिस अधिकारी ही ड्यूटी पर दिखे, उनके साथ सैन्यकर्मी भी मौजूद थे.

Jamshedpur illigal Pathaka News: क्या पूर्वी सिंहभूम जिले के जुगसलाई थाना स्थित टाटा पिगमेंट गेट के समीप जुगसलाई नगर परिषद के सरकारी पार्क में बिना लाइसेंस के अवैध फटका नहीं बिकेंगे तो जिले के कुछ एक भ्रष्ट अधिकारियों एवं अन्य के यहां नहीं मनेंगे दिवाली ?

पुलिस थानों पर भीड़ का हमला, हड़ताल पर पुलिसकर्मी

ढाका के जतराबाड़ी, बड्डा, मोहम्मदपुर, अदाबार समेत कई पुलिस स्टेशनों पर सोमवार की रातभर हमले और लूटपाट हुई. हिंसा के कारण कुछ थानों से पुलिसकर्मी भाग गये. हिंसा के बाद बांग्लादेश के पुलिस सर्विस एसोसिएशन ने मंगलवार को हड़ताल की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि जब तक हर पुलिसकर्मी की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जाती, हम हड़ताल पर रहेंगे. सोमवार को बांग्लादेश में 450 पुलिस स्टेशनों पर हमला हुआ था.

इंटेलिजेंस एजेंसी के डायरेक्टर को हटाया गया

Railway: ट्रेनों की लेटलतीफ़ी पर दक्षिण पूर्व रेलवे सख्त, मुंबई मेल और गीतांजलि एक्सप्रेस की झारसुगुड़ा के बाद स्टेशन-दर-स्टेशन होगी मॉनिटरिंग

बांग्लादेश में सियासी हलचल के बीच आर्मी में बड़ा बदलाव किया गया है. बांग्लादेश की इंटेलिजेंस एजेंसी नेशनल टेली-कम्युनिकेशन मॉनीटरिंग सेंटर के डायरेक्टर जिया-उल-अहसान को पद से हटा दिया गया है. उनकी जगह मेजर जनरल एएसएम रिदवानुर रहमान को इसका डायरेक्टर बनाया गया है. वहीं, विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद सायफुल आलम को दी गयी है. इधर, बांग्लादेश के मंत्री जुनैद अहमद पलक को गिरफ्तार किया गया है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur illigal Pathaka News: क्या पूर्वी सिंहभूम जिले के जुगसलाई थाना स्थित टाटा पिगमेंट गेट के समीप जुगसलाई नगर परिषद के सरकारी पार्क में बिना लाइसेंस के अवैध फटका नहीं बिकेंगे तो जिले के कुछ एक भ्रष्ट अधिकारियों एवं अन्य के यहां नहीं मनेंगे दिवाली ?

November 8, 2026

Railway: ट्रेनों की लेटलतीफ़ी पर दक्षिण पूर्व रेलवे सख्त, मुंबई मेल और गीतांजलि एक्सप्रेस की झारसुगुड़ा के बाद स्टेशन-दर-स्टेशन होगी मॉनिटरिंग

November 8, 2026

Congress नेता राहुल गांधी का आरोप, E20 बन गया 420’, लोगों की कार से हो रही पेट्रोल की चोरी, पेट्रोलियम मंत्रालय ने नकारा

November 8, 2026
Recent Post

Cancer Medicine: 137 कैंसर रोधी दवाओं की संशोधित कीमतें नौ नवंबर से लागू होंगी, व्यापार मार्जिन की सीमा तय

November 8, 2026

Sonia Gandhi बोलीं-बाबरी मस्जिद का विध्वंस देखते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए थे, BJP का पलटवार, बाबर अब भी कांग्रेस के दिल में है

November 8, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group