Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Bangladesh violence : वाहनों की आवाजाही बंद, बार्डर पर फंसे 350, ट्रक एयर इंडिया ने ढाका के लिए उड़ानें रद्द कीं
    Headlines

    Bangladesh violence : वाहनों की आवाजाही बंद, बार्डर पर फंसे 350, ट्रक एयर इंडिया ने ढाका के लिए उड़ानें रद्द कीं

    News DeskBy News DeskAugust 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के अभूतपूर्व सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच इस्तीफा देने के बाद एयर इंडिया ने सोमवार को तत्काल प्रभाव से ढाका के लिए अपनी निर्धारित उड़ानें रद्द कर दी हैं. एयरलाइन राष्ट्रीय राजधानी से ढाका के लिए प्रतिदिन दो उड़ानों का परिचालन करती है. एयर इंडिया के प्रवक्ता ने सोमवार को बयान में कहा, ‘बांग्लादेश में संकट के मद्देनजर हमने तत्काल प्रभाव से ढाका के लिए अपनी निर्धारित उड़ानों का परिचालन रद्द कर दिया है’ बयान में कहा गया है, ‘हम लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और ढाका से आने-जाने के लिए पक्की बुकिंग वाले अपने यात्रियों को सहायता प्रदान कर रहे हैं, जिसमें पुनर्निर्धारण और रद्दीकरण शुल्क पर एक बार की छूट शामिल है.

    वाहनों की आवाजाही बंद होने से करोड़ों का नुकसान

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    बांग्लादेश में भड़की हिंसा का असर भारत-बांग्लादेश के बीच व्यापार पर भी पड़ रहा है. सोमवार से दोनों देशों के बीच वाणिज्यिक वाहनों की आवाजाही बंद हो गयी. उत्तर 24 परगना के बांग्लादेश सीमांत से सटे बशीरहाट के घोजाडांगा सीमांत से लेकर बनगांव के सीमांत क्षेत्र में दर्जनों मालवाही वाहन अटके हुए हैं. देश के विभिन्न राज्यों से मालवाही ट्रक कच्चे माल लेकर बांग्लादेश जाने के क्रम में घोजाडांगा सीमांत पर फंस गये हैं. करीब 350 ट्रकों पर अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, फल, सब्जियां आदि सामान लदे हुए हैं. इससे करोड़ों के नुकसान की आशंका है. यही स्थिति पेट्रापोल सीमा पर भी है. सीमांत पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. इधर, बांग्लादेश से इलाज कराने बंगाल आये लोग भी वापस जाने से डर रहे है. बांग्लादेश से यहां आये पर्यटकों में भी डर बना हुआ है. वे चाहते हैं कि जल्द से जल्द वहां की स्थिति सुधरे, ताकि वह वापस जा सकें.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    350 trucks stranded at the border Air India cancels flights to Dhaka Bangladesh violence; Vehicle movement stopped
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group