Site icon Lahar Chakra

Bank Of Baroda: बैंक ऑफ बड़ौदा ने Car Loan पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटायी, जानें नयी ब्याज दर?

New Delhi. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) ने सोमवार को अपनी कार ऋण पर ब्याज दरों में 0.30 प्रतिशत की कटौती करने की घोषणा की। नयी दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। बैंक ने एक बयान में कहा कि उसकी परिवर्तनशील (फ्लोटिंग) ब्याज दर अब 7.6 प्रतिशत वार्षिक से शुरू होगी। इसके अलावा, बैंक ‘बड़ौदा कार लोन’ पर आकर्षक निश्चित ब्याज दर की भी पेशकश कर रहा है, जो 8.5 प्रतिशत प्रति वर्ष से शुरू होती है।
बयान के अनुसार, 7.6 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर नयी कार की खरीद पर उपलब्ध होगी और यह कर्ज लेने वाले व्यक्ति के क्रेडिट प्रोफाइल (सिबिल स्कोर आदि) से जुड़ी होगी। ब्याज दरों में कटौती के साथ ही बैंक व्यक्तिगत कर्जदारों को फ्लोटिंग रेट वाले कार ऋण पर समय पूर्व भुगतान या आंशिक भुगतान पर लगने वाले शुल्क से राहत दे रहा है। बैंक ने बताया कि बड़ौदा कार लोन (निश्चित और परिवर्तनशील दोनों) पर ब्याज की गणना ‘डेली रिड्यूसिंग बैलेंस’ (दैनिक घटते शेष) पद्धति के आधार पर की जाती है, जो इसे ग्राहकों के लिए और भी किफायती बनाता है। ग्राहक 84 महीनों तक की विस्तारित पुनर्भुगतान अवधि (रिपेमेंट टेन्योर) का लाभ भी उठा सकते हैं, जिससे उन्हें भुगतान में अधिक लचीलापन मिलेगा।

Exit mobile version