Site icon Lahar Chakra

Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

New Delhi. बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के शीर्ष संगठन ‘यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस’ (यूएफबीयू) ने पांच-दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने में देरी, प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना में मतभेद और पेंशन संबंधी मुद्दों समेत विभिन्न लंबित मांगों को लेकर 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। यह हड़ताल होने पर खासकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में बैंकिंग सेवाएं देश के कई हिस्सों में चार दिन तक प्रभावित हो सकती हैं। हड़ताल शुक्रवार के दिन प्रस्तावित है, जिसके बाद दो दिन बैंक अवकाश रहेगा। वहीं, कुछ राज्यों में 14 सितंबर को भी गणेश चतुर्थी का अवकाश है।

सात बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी संगठनों के निकाय यूएफबीयू ने 28 सितंबर से तीन दिन की एक और राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावनी दी है। यह हड़ताल छमाही खाताबंदी के साथ होगी। शीर्ष संगठन ने कहा कि मांगें नहीं मानी जाने की स्थिति में 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का भी फैसला किया गया है।

Exit mobile version