Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»National»LokSabha में बैंककारी संशोधन विधेयक 2024 पेश, अब मिल सकेगी चार नॉमिनी की सुविधा
    National

    LokSabha में बैंककारी संशोधन विधेयक 2024 पेश, अब मिल सकेगी चार नॉमिनी की सुविधा

    News DeskBy News DeskAugust 10, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. केंद्र सरकार ने बैंक के जमाकर्ताओं की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने और ग्राहकों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुक्रवार को लोकसभा में बैंककारी विधियां (संशोधन) विधेयक, 2024 पेश किया. इस विधेयक में हर बैंक खाताधारक को अपने खाते में चार ‘नॉमिनी’ जोड़ने का प्रावधान करने का प्रस्ताव किया गया है. अभी तक सिर्फ एक ही नॉमिनी का उल्लेख करने का नियम है. लोकसभा में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने उक्त विधेयक पेश किया. अगर यह बिल संसद से पारित हो जाता है तो नॉमिनी की संख्या चार तक की जा सकती है. हालांकि यह वैकल्पिक प्रावधान होगा. इस विधेयक को पिछले शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी थी, जिसके तहत भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934, बैंकिंग विनियमन अधिनियम 1949, भारतीय स्टेट बैंक अधिनियम 1955, बैंकिंग कंपनियां (उपक्रमों का अधिग्रहण और हस्तांतरण) अधिनियम 1970 और बैंकिंग कंपनियां (उपक्रमों का अधिग्रहण और हस्तांतरण) अधिनियम 1980 में संशोधन का प्रस्ताव है. इसकी घोषणा वित्त मंत्री ने अपने हाल के बजट भाषण में की थी.

    विपक्ष ने किया विरोध, वित्त मंत्री ने दिया जवाब

    JAMSHEDPUR NEWS: ‘एक पेड़ हेमन्त दा के नाम’ अभियान के तहत सोनारी दुमुहानी में 51 पौधे रोपे, झामुमो ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का जन्मदिन मनाया

    लोकसभा में विपक्ष के कुछ सदस्यों ने सदन में इस विधेयक को पेश किये जाने का विरोध किया. कांग्रेस के मनीष तिवारी ने कहा कि सहकारी समितियों और सहकारी बैंकों से जुड़े कानूनों में संशोधन का अधिकार राज्यों को है. उन्होंने इस संबंध में विधायी अधिकारों को लेकर अस्पष्टता की भी बात कही. उन्होंने कहा, सहकारी समितियों पर केंद्र नियंत्रण कर सकता है या नहीं, इस पर विरोधाभास है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्षी सदस्यों की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा कि बहु सहकारी बैंक से जुड़े कानून में पहले भी इस सदन के माध्यम से संशोधन किया जा चुका है और इससे छोटे खाताधारकों को राहत मिली है. उन्होंने कहा कि हम चार विधेयक भी ला सकते थे लेकिन जब एक समान तरह के कामकाज से जुड़े कानून हैं तो हम एक संशोधन विधेयक ला रहे हैं.

    JAMSHEDPUR NEWS: शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त राजीव रंजन सख्त, लंबित स्कूल भवन कार्य जल्द पूरा करने और 70% उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Banking Amendment Bill 2024 introduced in Lok Sabha now facility of four nominees will be available
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Group से नए निवेश पर बातचीत कर रही है बंगाल सरकार, सिंगूर परियोजना से हटने के मामले में Tata Motors को 765.78 करोड़ रुपये भुगतान पर मंत्री ने ये दिया जवाब

    August 10, 2026

    Gold/Silver Price Hike: सोने और चांदी की कीमतों में तेजी इस सप्ताह भी जारी रहने की उम्मीद

    August 10, 2026

    Share Bazar: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट

    August 10, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: ‘एक पेड़ हेमन्त दा के नाम’ अभियान के तहत सोनारी दुमुहानी में 51 पौधे रोपे, झामुमो ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का जन्मदिन मनाया

    August 10, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त राजीव रंजन सख्त, लंबित स्कूल भवन कार्य जल्द पूरा करने और 70% उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश

    August 10, 2026

    Jamshedpur NEWS : छात्रों पर लाठीचार्ज और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला, रघुवर दास ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

    August 10, 2026

    Jamshedpur NEWS : उपायुक्त राजीव रंजन ने नगर निकायों की समीक्षा बैठक में लंबित योजनाओं में तेजी लाने और नागरिक सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए

    August 10, 2026

    East Central Railway :पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने पटना-आरा रेलखंड का निरीक्षण किया, अमृत भारत स्टेशन योजना की प्रगति की समीक्षा

    August 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group