


Jamshedpur. मानगो के कचरा के उठाव और निष्पादन को लेकर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को त्राहिमाम पत्र लिखा है. श्री गुप्ता ने अपने पत्र में कहा है कि मानगो नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत विगत कई दिनों से कचड़ा का उठाव नहीं होने के कारण गली, मोहल्लों, चौक चौराहों, मुख्य सड़कों पर कचड़े का अंबार लगा हुआ है. गंदगी और बदबू से आमलोग त्रस्त है.
लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. गंदगी से कई तरह की बीमारी उत्पन्न होने की संभावना बढ़ गयी है. विधायक सरयू राय की नासमझी का नतीजा हैं कि आज मानगो समेत पूरे जमशेदपुर में बीमारी और महामारी फैलने का डर हैं. विधायक सरयू राय ने बिना सोचे समझें और कोई वैकल्पिक व्यवस्था किए बगैर एनजीटी को पत्र लिखकर कचरा डंपिंग बंद करवा दिया जिससे मानगो की जनता को कूड़ा और गंदगी में रहना पड़ रहा हैं . यदि समय रहते कचरा उठाव एवं निष्पादन का कार्य नहीं हुआ तो इसका सीधा असर पर्व त्योहार पर और बच्चों एवं बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर पड़ेगा. इस कारण इसको लेकर तत्काल फैसला लिया जाये.



