
आज घाटशिला के लिए एक गर्व का क्षण रहा जब Bebbco Toyota ने अपना नया T Sparsh सेल्स आउटलेट शहर में आरंभ किया.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने उद्घाटन किया.
अपने संबोधन में श्री सोरेन ने कहा, “यह घाटशिला के लिए गौरवपूर्ण क्षण है कि अब हमारे शहर में प्रतिष्ठित ब्रांड Toyota की उपस्थिति हो गई है. हम बचपन में Toyota कारों को देखकर सपना देखते थे कि कभी हमारी भी हो. आज Toyota की गाड़ियाँ न सिर्फ स्टाइलिश हैं, बल्कि सुरक्षा के मामले में भी बहुत आगे हैं, विशेषकर हाइवे पर यात्रा के दौरान. सरकार भी Toyota गाड़ियों को प्राथमिकता देती है. Toyota की हाइब्रिड तकनीक एक बड़ी उपलब्धि है जो बिना इलेक्ट्रिक चार्जिंग की आवश्यकता के भी पर्यावरण के अनुकूल है.”
इस उद्घाटन समारोह में Toyota Kirloskar Motor की ओर से महेश लोंडे, Bebbco Group के चेयरमैन गजानंद भालोटिया, वाइस प्रेसिडेंट सुश्री दिशिका भालोटिया, तथा डीलर प्रिंसिपल कृष्णा भालोटिया विशेष रूप से उपस्थित रहे. साथ ही घाटशिला के अनेक गणमान्य नागरिक, उद्योगपति, व समाजसेवी भी इस अवसर पर मौजूद थे.
Bebbco Toyota T Sparsh अब घाटशिला और आस-पास के क्षेत्रों के निवासियों को नई और पूर्व-स्वामित्व वाली (used) Toyota कारों की बिक्री व सेवा प्रदान करेगा.