Site icon Lahar Chakra

TATA WORKES UNION NEWS: बेइज्जत होने के भय से व्हाट्सएप ग्रुप से एग्जिट हुए टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश कुमार सिंह!

TATA WORKES UNION NEWS/Jamshedpur: टाटा वर्कर्स यूनियन के Office Bearers द्वारा संचालित किए जा रहे हैं व्हाट्सएप ग्रुप OFFICE.BEARERS 2024-2027, जिसमें टाटा वर्कर्स यूनियन के प्रेसिडेंट संजीव कुमार चौधरी, डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश कुमार सिंह, वाइस प्रेसिडेंट संजीव कुमार तिवारी,सहायक सचिव श्याम बाबू के अलावा अन्य Office Bearers शामिल थे, उक्त व्हाट्सएप ग्रुप से अचानक डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश कुमार सिंह के लेफ्ट हो जाने पर NS ग्रेड के ऑफिस बीयर्स में काफी आक्रोश व्याप्त है.

सूत्रों की माने तो उक्त व्हाट्सएप ग्रुप में टाटा वर्कर्स यूनियन के न्यू सीरीज के कमेटी मेंबर सह वाइस प्रेसिडेंट संजीव कुमार तिवारी एवं सहायक सचिव श्याम बाबू, यूनियन के टॉप थ्री पदाधिकारियों के रवैया पर असंतोष एवं नाराजगी व्यक्त करते हुए विचार व्यक्त कर रहे थे कि टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री पदाधिकारी, न्यू सीरीज के कर्मचारियों के प्रति उदासीन है. न्यू सीरीज के कमेटी मेंबरों ने उक्त ग्रुप में यह भी लिखा था कि टॉप थ्री यूनियन नेताओं द्वारा की गई मीटिंग की बात न्यू सीरीज ग्रेड से आने वाले ऑफिस बीयर्स को सीधे बताने के बजाय रात के 1:00 बजे ईन्यूज़ पेपर अथवा न्यूज़ पेपर पढ़कर ज्ञात होता है.

उक्त प्रकाशित न्यूज़ को देखकर यह प्रतीत होता है कि यूनियन के टॉप थ्री पदाधिकारी द्वारा, न्यू सीरीज के कर्मचारियों को डराया जाता है एवं परिणाम खराब होने एवं वेज का साल (अवधि) बढ़ा देने की बात कही जाती है.

न्यू सीरीज के कर्मचारियों का DA ₹3 से और सालाना इंक्रीमेंट 3% करने के मुद्दे पर भी यूनियन के टॉप थ्री नेताओं का बयान विरोधाभासी पाए जाने पर असंतोष एवं आक्रोश व्यक्त किया गया.

सूत्र बताते हैं कि इसके पहले भी जब NS ग्रेड के कमेटी मेंबरों का मीटिंग होता है तो हर बार टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश कुमार सिंह द्वारा कहा जाता है कि DA का पर प्वाइंट बढ़ाना मुश्किल है.

उक्त व्हाट्सएप ग्रुप के मार्फत न्यू सीरीज के कमेटी मेंबरों/ऑफिस बीयर्स ने कहा कि हम लोग इस बार बेवकूफ नहीं बनेंगे. इस बार न्यू सीरीज के कर्मचारियों का उत्थान नहीं हुआ तो ऑफिस बीयर्स की मीटिंग यथाशीघ्र बुलाएंगे.

उक्त व्हाट्सएप ग्रुप में यह भी कहा गया कि टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री पदाधिकारियो द्वारा एक तरफ बोला जाता है कि 70 और 30 का रेशियो हो गया है और जब राशि बटवारा की बात आती है तो 80 और 20 की बात बताई जाती है.

न्यू सीरीज ग्रेड के कर्मचारियों एवं ऑफिस बीयर्स के रवैया को देखते हुए टाटा वर्कर्स यूनियन सकते में है. तथा भविष्य में न्यू सीरीज के ऑफिस बीयर्स एवं कर्मचारियों को बरगलाने का प्रयास भारी पड़ने की संभावना है.

न्यू सीरीज के कर्मचारी एवं कमेटी मेंबरों/ऑफिस बीयर्स ने टॉप थ्री नेताओं को भविष्य में बरगलाने अथवा नुकसान पहुंचने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी जा रही है.

न्यू सीरीज के कर्मचारियों एवं ऑफिस बीयर्स का कहना है कि ट्रेड यूनियन नेता केवल किसी पद पर बैठा व्यक्ति नहीं होता,वह मज़दूर वर्ग की आवाज़,उनकी उम्मीद और उनके संघर्ष का प्रतीक होता है.

जब एक यूनियन नेता किसी पद पर होता है,तो वह सैकड़ों-हज़ारों मज़दूरों के अधिकारों और हितों की ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर लेता है,ना की उनके मन मुताबिक विचार ना आने पर व्हाट्सएप ग्रुप अथवा अन्य प्लेटफार्म पर जवाब देने के बजाय, मुंह मोड़ कर लेफ्ट कर जाना काफी होता है.

लेकिन यदि कोई नेता ऐसे किसी कारण से विवादों में आ जाए अथवा उन पर भ्रष्टाचार,पक्षपात के आरोप लगने लगें और फिर भी वह पद पर बना रहे तो इसका नुकसान मजदूर आंदोलन का, मज़दूरों के विश्वास का और संगठन की साख का होता है .

Exit mobile version