Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Beluga Land Kolkata Airport सबसे बड़ा मालवाहक विमान ‘बेलुगा एक्सएल’ एक हफ्ते में दूसरी बार कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरा
    Headlines

    Beluga Land Kolkata Airport सबसे बड़ा मालवाहक विमान ‘बेलुगा एक्सएल’ एक हफ्ते में दूसरी बार कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरा

    News DeskBy News DeskOctober 15, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kolkata. विश्व का सबसे बड़ा मालवाहक विमान ‘बेलुगा एक्सएल’ एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार सोमवार सुबह कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरा. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह विमान चीन के तियानजिन बिन्हाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह पांच बजकर 47 मिनट पर यहां पहुंचा. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के प्रवक्ता ने बताया कि विमान के यहां उतरने का उद्देश्य चालक दल के सदस्यों को आराम देना, एफडीटीएल (उड़ान ड्यूटी समय सीमाएं) और ईंधन भरना है. उन्होंने बताया कि विमान मंगलवार अपराह्न साढ़े तीन बजे बहरीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना होगा. कोलकाता ने ‘बेलुगा एक्सएल’ की पहली झलक तब देखी थी जब वह आठ अक्टूबर को यहां नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय (एनएससीबीआई) हवाई अड्डे पर उतरा था. यह बेलुगा सीरिज का भी सबसे बड़ा विमान है.

    एयरबस ए 321 के महत्वपूर्ण पुर्जों को लेकर यह विमान नौ अक्टूबर को शाम पांच बजकर 19 मिनट पर रवाना हुआ था और वह तियानजिन बिन्हाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचा था. प्रवक्ता ने बताया कि इस विमान को 13 अक्टूबर को कोलकाता लौटना था लेकिन इसमें लगभग 24 घंटे की देरी हो गई.

    JAMSHEDPUR NEWS : अहमदाबाद में होगा वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 का भव्य आयोजन, एमओयू पर हुए ऐतिहासिक हस्ताक्षर

    एयरबस की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इस विमान की कुल लंबाई 207 फुट है और यह 62 फुट ऊंचा है. डैनों का फैलाव 197 फीट 10 इंच है. ‘बेलुगा एक्सएल’ बेलुगा एसटी का उन्नत एवं बड़ा संस्करण है. हवाई अड्डे प्रशासन ने पहले ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था, ‘‘ कोलकाता के एनएससीबीआई हवाई अड्डे ने पहली बार एयरबस बेलुगा एक्सएल का स्वागत किया, जो इस श्रृंखला का सबसे बड़ा विमान है. उसमें विमान के आवश्यक पुर्जे हैं. चालक दल के आराम, एफडीटीएल और ईंधन भरने के लिए यह उड़ान कोलकाता में रुकी, क्योंकि यह पूर्वी भारत का एकमात्र ऐसा हवाई अड्डा है जहां इस विमान के ठहराव की सुविधाएं हैं.

    Seraikela Kharsawan News :सरायकेला में पेसा नियमावली 2025 पर ग्लोबल पंचायत राउंड टेबल कॉन्क्लेव, ग्रामसभा को सशक्त बनाने पर जोर

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Beluga Land Kolkata Airport The largest cargo aircraft 'Beluga XL' landed at Kolkata airport for the second time in a week
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : अहमदाबाद में होगा वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 का भव्य आयोजन, एमओयू पर हुए ऐतिहासिक हस्ताक्षर

    June 2, 2026

    Seraikela Kharsawan News :सरायकेला में पेसा नियमावली 2025 पर ग्लोबल पंचायत राउंड टेबल कॉन्क्लेव, ग्रामसभा को सशक्त बनाने पर जोर

    June 2, 2026

    Railway Protection Force :’ऑपरेशन संरक्षा’ के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन में गैस सिलेंडर ले जा रहा यात्री गिरफ्तार

    June 2, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS : अहमदाबाद में होगा वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 का भव्य आयोजन, एमओयू पर हुए ऐतिहासिक हस्ताक्षर

    June 2, 2026

    Seraikela Kharsawan News :सरायकेला में पेसा नियमावली 2025 पर ग्लोबल पंचायत राउंड टेबल कॉन्क्लेव, ग्रामसभा को सशक्त बनाने पर जोर

    June 2, 2026

    Railway Protection Force :’ऑपरेशन संरक्षा’ के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन में गैस सिलेंडर ले जा रहा यात्री गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Seraikela Kharsawan News :नीमडीह में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त

    June 2, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :टाटानगर–बक्सर एक्सप्रेस में स्थायी रूप से बढ़ा एक अतिरिक्त कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group