Site icon Lahar Chakra

Bengal Accident: बंगाल के नदिया में तेज रफ्तार का टूटा कहर, SUV कार ने एक साथ तीन ई-रिक्शा को उड़ाया, 15 को रौंदा, 7 लोगों की मौत, 8 गंभीर

Kolkata. पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में तेज रफ्तार ने गजब कहर ढाया है. शुक्रवार को छपरा इलाके के लक्ष्मीगाछा में तेज रफ्तार कार ने एक के बाद एक तीन ई-रिक्शा में टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक यह घटना तब हुई जब ई-रिक्शा सवार लोग ईद के त्योहार के लिए खरीदारी करके ई रिक्शा से घर लौट रहे थे.

पुलिस के मुताबिक विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार SUV ने एक के बाद एक तीन ई-रिक्शा में टक्कर मारी. टक्कर इतनी भीषण थी कि चीख पुकार मच गई और आस पास के लोग दौड़ पड़े. गाड़ी की रफ्तार तेज थी और दिशा गलत लिहाजा उसने तीन बैटरी रिक्शा को उड़ा दिया. आमने-सामने की टक्कर में बैटरी रिक्शों के परखच्चे उड़ गये.

घटना में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई और कई लोग घायल हो गये .दुर्घटना की सूचना मिलते ही छपरा थाने की पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. कई घायलों की हालत गंभीर बताई गई है.

Exit mobile version