Site icon Lahar Chakra

Bengal Crime News : सिर्फ पांच रुपये के लिए युवक को पीटकर मार डाला, शव को खाल में फेंका, मछुआरे की जाल में फंसकर आया बाहर

Kolkata. उत्तर 24 परगना के मटिया थानांतर्गत कुलतला इलाके में पांच रुपये के लिए विवाद में एक युवक की पीट कर हत्या कर उसके शव को एक खाल में फेंकने का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले में गुरुवार को साइकिल गैरेज के मालिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके बाबू मंडल (गैरेज मालिक) और रेहान विश्वास हैं. बताया जा रहा है कि साइकिल रखने के पांच रुपये किराये को लेकर विवाद में ही हत्या हुई है. फिर शव को खाल में फेंक दिया गया था. घटना के 36 घंटे बाद युवक का शव मछुआरे के जाल में फंसकर बाहर आया.

पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम विश्वजीत मुंडा (29) है. वह कोलकाता में श्रमिक का काम करता था. बशीरहाट के मटिया थाना के कुलतला का निवासी है. गत मंगलवार को विश्वजीत अपने दो दोस्तों संग मालतीपुर स्टेशन पर के पास गैरेज में साइकिल रखकर कोलकाता काम पर गया था. लौटते समय वहां से साइकिल लेने गया था. गैरेज मालिक ने साइकिल का रखने का भाड़ा मांगा. बताया जा रहा है कि बकाये पांच रुपये को लेकर विवाद बढ़ा. उसके बाकी साथी किसी तरह से भाग निकले थे. इस दौरान गैरेज मालिक और उसके लोगों ने मिलकर विश्वजीत को बुरी तरह बांस से पीट-पीट कर अचेत कर पास के खाल में फेंक दिया.

Exit mobile version