Site icon Lahar Chakra

Bengal Election: बंगाल चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड 91.78 प्रतिशत मतदान, चुनाव आयोग ने बताया ऐतिहासिक

Kolkata. मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में अब तक 91.78 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है, जो आजादी के बाद से राज्य में किसी चुनाव में दर्ज सर्वाधिक मतदान प्रतिशत है। पहले चरण के चुनाव में पश्चिम बंगाल के 16 जिलों की 152 सीट पर बृहस्पतिवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ।

इन सीटों पर 167 महिलाओं सहित कुल 1,478 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। कुमार ने कहा, यह आजादी के बाद से पश्चिम बंगाल में दर्ज अब तक का सर्वाधिक मतदान प्रतिशत है। राज्य में दूसरे चरण के चुनाव में 142 सीट पर 29 अप्रैल को मतदान होगा। वोटों की गिनती चार मई को की जाएगी।

Exit mobile version