Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Tigress ‘Zeenat’ in Bengal: बंगाल ने ओडिशा से भागी बाघिन को गांव में घुसने से रोकने के लिए लगाया नायलॉन जाल
Headlines

Tigress ‘Zeenat’ in Bengal: बंगाल ने ओडिशा से भागी बाघिन को गांव में घुसने से रोकने के लिए लगाया नायलॉन जाल

News DeskBy News DeskDecember 26, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
प्रतीकात्मक
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Kolkata. पश्चिम बंगाल वन विभाग ने बाघिन ‘जीनत’ को निकटवर्ती मानव बस्तियों में घुसने से रोकने के लिए पुरुलिया जिले के बंदवान वन क्षेत्र के किनारे एक वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में नायलॉन का जाल लगाया है. वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि दो सप्ताह पहले ओडिशा के सिमिलिपाल आरक्षित वन क्षेत्र (एसटीआर) से भटककर पहुंची बाघिन इस समय पुरुलिया जिले में है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं.

मुख्य वन संरक्षक एस कुलंदैवेल ने से कहा कि बाघिन को आखिरी बार बंदवान वन क्षेत्र के भीतर एक पहाड़ी के पास कंटीली झाड़ियों में देखा गया था. उन्होंने कहा, ‘‘हमने बाघिन को निकटवर्ती मानव बस्तियों में जाने से रोकने के लिए एक वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में नायलॉन का जाल लगा दिया है और स्थानीय ग्रामीणों को उसकी मौजूदगी के बारे में सूचित कर दिया है. उन्होंने कहा कि रेडियो कॉलर की मदद से उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है. उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर तीन ‘ट्रैंक्विलाइजिंग’ दलों को तैनात किया गया है.

Jamshedpur: टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; 25 मिनट तक रुकी रही ट्रेन

कुलंदैवेल ने बताया कि जाल लगाने का काम सुंदरबन बाघ अभयारण्य के कर्मियों द्वारा किया गया है, जिन्हें इस मामले में विशेषज्ञता हासिल है. उन्होंने कहा, ओडिशा वन विभाग के दल भी जीनत की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं. मुख्य वन्यजीव वार्डन देबल रॉय ने कहा, ‘‘उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर स्मार्ट कैमरे लगाए जा रहे हैं. ‘जीनत’ छह दिन पहले झारखंड से पश्चिम बंगाल पहुंची थी और तीन दिन तक झारग्राम तथा पश्चिमी मेदिनीपुर जिलों में घूमने के बाद वह पुरुलिया पहुंची. अभी तक उसने सिमिलिपाल में अपने मूल प्रवास स्थान पर वापस लौटने का कोई संकेत नहीं दिया है.

Hemant Soren: विरासत को संरक्षित करें, समृद्ध झारखंड का निर्माण करें, राज्य के 26वें स्थापना दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; 25 मिनट तक रुकी रही ट्रेन

November 15, 2026

Hemant Soren: विरासत को संरक्षित करें, समृद्ध झारखंड का निर्माण करें, राज्य के 26वें स्थापना दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन

November 15, 2026

Jamshedpur: छठ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

November 15, 2026
Recent Post

Jamshedpur: टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; 25 मिनट तक रुकी रही ट्रेन

November 15, 2026

Hemant Soren: विरासत को संरक्षित करें, समृद्ध झारखंड का निर्माण करें, राज्य के 26वें स्थापना दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन

November 15, 2026

Jamshedpur: छठ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

November 15, 2026

Jamshedpur: बिरसा मुंडा जयंती पर उपायुक्त और एसएसपी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, भगवान बिरसा के आदर्शों को अपनाने का दिया संदेश

November 15, 2026

Jamshedpur: छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे SSP और DC, अधिकारियों को दिए निर्देश

November 15, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group