Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Seraikella- kharsawan: भगवती ज्वेलर्स चोरी कांड में रंगे हाथ पकड़े गए दोनों आरोपी, भेजे गए जेल 
    Crime

    Seraikella- kharsawan: भगवती ज्वेलर्स चोरी कांड में रंगे हाथ पकड़े गए दोनों आरोपी, भेजे गए जेल 

    News DeskBy News DeskJuly 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Seraikella- kharsawan:  सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र स्थित भगवती ज्वेलर्स में चोरी का प्रयास करने वाले पश्चिम बंगाल के दो आरोपियों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। दोनों आरोपी मंगलवार को ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे थे और चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे। उनकी संदिग्ध गतिविधियां दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं, जिसके बाद दुकानदार और स्थानीय लोगों ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया।

    तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के पास से सोने की एक जोड़ी कान की बाली बरामद हुई। इसके बाद उन्हें सरायकेला थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

    इस मामले में सरायकेला थाना कांड संख्या 45/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    Jamshedpur NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का बड़ा आरोप, बोले- पुलिस मनगढ़ंत कहानी गढ़कर केस को भटका रही

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अली (46 वर्ष) और शेख सैयद अली (27 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों पश्चिम बंगाल के गोकुलपुर, थाना खड़गपुर शहर, जिला पश्चिम मेदिनीपुर के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

    थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

    Jamshedpur NEWS: बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री के नाम ADG मनोज कौशिक को सौंपा ज्ञापन

    फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों आरोपियों का जिले या अन्य क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं से कोई संबंध है या नहीं।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    seraikella ke bhawagti jeweelers me chori kand me do ko jail seraikella kharsawan news seraikella kharsawan samachar seraikella thana prabhari binay kumar viral news seraikella kharsawan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का बड़ा आरोप, बोले- पुलिस मनगढ़ंत कहानी गढ़कर केस को भटका रही

    July 2, 2026

    Jamshedpur NEWS: बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री के नाम ADG मनोज कौशिक को सौंपा ज्ञापन

    July 2, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा स्थित वायरलेस मैदान पार्क की बदहाल स्थिति पर जनप्रतिनिधियों ने उठाई आवाज, रेलवे  को सौंपा मांग पत्र

    July 2, 2026
    Recent Post

    Chaibasa NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में ‘शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ पर विशेष व्याख्यान, AI को बताया भविष्य की शिक्षा और करियर का आधार

    July 2, 2026

    Jamshedpur NEWS: मानसून से पहले एक्शन मोड में JNAC, नगर आयुक्त ने नाला सफाई अभियान में तेजी लाने के दिए निर्देश

    July 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group