
RANCHI.भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL) ने 515 आर्टिजन ग्रेड-4 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई 2025 से शुरू होगी. इच्छुक उम्मीदवार BHEL की ऑफिशियल वेबसाइट careers.bhel.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे. ये भर्तियां परफॉर्मेंस के आधार पर स्थायी भी की जा सकती हैं.
वैकेंसी डिटेल्स:
- फिटर: 176 पद
- वेल्डर: 97 पद
- टर्नर: 51 पद
- मैकेनिस्ट: 104 पद
- इलेक्ट्रीशियन: 65 पद
- इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक: 18 पद
- फाउंड्री मैन: 4 पद
- कुल पद: 515
शैक्षणिक योग्यता:
लेवल 1: 10वीं पास और ITI डिग्री (स्काउट/गाइड योग्यता जरूरी)
लेवल 2: 12वीं पास या 10वीं के साथ ITI डिग्री (स्काउट/गाइड योग्यता जरूरी)
आयु सीमा:
न्यूनतम उम्र: 18 वर्ष
अधिकतम उम्र: 33 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट)
सिलेक्शन प्रोसेस:
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के जरिए किया जाएगा.
सैलरी:
₹29,500 से ₹65,000 प्रतिमाह, साथ में अन्य भत्ते भी मिलेंगे.
आवेदन शुल्क:
जनरल, ओबीसी, EWS पुरुष: ₹500
SC, ST, महिला, दिव्यांग, एक्स-सर्विसमैन: ₹250
कैसे करें आवेदन:
BHEL की वेबसाइट careers.bhel.in पर जाएं.
“Recruitment” लिंक पर क्लिक करें.
मांगी गई जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें.
आवेदन सबमिट कर उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें.
