Site icon Lahar Chakra

JAMSHEDPUR : बागबेड़ा के सिदो-कान्हू मैदान में गणपति महोत्सव पर बनेगा नेपाल का मंदिर, पंडाल का भूमि पूजन 

जमशेदपुर. ‌ बागबेड़ा के सिदो-कान्हू मैदान में इस साल न्यू सन राइज क्लब के गणपति महोत्सव के लिए नेपाल के मंदिर की तर्ज पर पंडाल का निर्माण कराया जायेगा. पंडाल निर्माण का भूमि पूजन शनिवार को जिला परिषद डा कविता परमार, ग्राम प्रधान चुनका माडी, समाज सेवी बबलू गोडसराय, मनीष महाकुड़, मुखिया धनुमनी माडी, उपमुखिया राकेश चौबे ने किया.

बंगाल के कारीगरों एक माह के अंतराल में पंडाल का निर्माण करेंगे. क्लब की ओर से निर्णय लिया गया पूजा और मेला नौ दिनों तक चलेगा जिसमें हर दिन अलग अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. महाप्रसाद के रूप में भंडारा का आयोजन भी होगा. इसमें लगभग 10हजार लोगों के महाप्रसाद देने की तैयारी है.

भूमि पूजन के अवसर पर क्लब के अध्यक्ष राहुल झा, जयंत सिंह, बुधराम टोप्पो, पिंटू कुमार, धर्मेन्द्र चौहान, दिनेश चौहान, चंदन, राजू बोसा, भीमराज सिंह, श्रीमंत कुशवाह, लाल बहादुर, मुरारी कुशवाहा, संजय कुमार, रविन्द्र यादव, बिमल, पवन सिंह, सुनील सिंह, सुजीत राम, सत्यम पांडेय, संजय कुमार, अभिषेक तिवारी, दीपक गोस्वामी, सूरज जायसवाल, अजय गोराई, लाल बच्चन राय, चंदन सिंह, परशुराम सिंह, लब्बू , राजन रजक, बबलू राम, संद्याचरन महतो, राजू रजक, रमेश सिंह आदि उपस्थित थे.

 

Exit mobile version