Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur:विभाष ने किया 25वां एसडीपी डोनेशन

 

जमशेदपुर, भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी,पूर्वी सिंहभूम द्वारा रक्तदान अभियान के तहत हर जरूरतमंद को समय पर रक्त एवं अन्य अवयव उपलब्ध हो, इसके लिए रेड क्रॉस की रक्तदान व एसडीपी की टीम लगातार तत्पर है।

आज एक एसडीपी डोनेशन की जरूरत होने पर रेड क्रॉस के एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह के आग्रह पर नियमित एसडीपी डोनर विभाष शुक्ला ने अपना 25वां एसडीपी डोनेशन किया, उन्होने इसके साथ 19 नियमित रक्तदान व कोविड के समय 2 बार कॉनवॉल्सेन्ट प्लाज्मा भी डोनेशन किया है।

आज 25वें एसडीपी डोनेशन पर जमशेदपुर ब्लड सेन्टर में विभाष शुक्ला का सम्मान एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह के साथ ब्लड सेन्टर के वरीय चिकित्सक एल.बी. सिंह, डॉ. निर्जला झा ने संयुक्त रूप से किया।

टाटा स्टील कर्मी, युनियन कमिटी मेम्बर एवं रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य विभाष शुक्ला सामाजिक रूप से सक्रिय रहते हैं एवं रक्तदान को प्राथमिकता देते हैं, रेड क्रॉस सोसाईटी को अपने ऐसे सदस्यों पर गर्व है।

Exit mobile version