Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने  मानगो पुल के औचित्य पर लगाया प्रश्न चिह्न एवं कहा कि फ्लाइओवर का निर्माण होने के बाद भी मानगो में जाम की समस्या रहेगी जस की तस
    Headlines

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने  मानगो पुल के औचित्य पर लगाया प्रश्न चिह्न एवं कहा कि फ्लाइओवर का निर्माण होने के बाद भी मानगो में जाम की समस्या रहेगी जस की तस

    News DeskBy News DeskNovember 29, 2024Updated:November 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

    जमशेदपुर। मानगो पुल पर जाम के असल कारणों की खोज में शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिमी के नव निर्वाचित विधायक सरयू राय सुबह में मानगो पुल पर पहुंचे. उन्होंने पुल और उससे लगते इलाके का निरीक्षण किया और उसके बाद कहा कि मानगो की तरफ ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी तो मानगो की जाम की समस्या ठीक हो जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि शुक्रवार को ही इस गंभीर मुद्दे पर प्रशासनिक बैठक होनी है.

    सरयू राय ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या यह है कि 11 बजे रात के बाद जो नो इंट्री खुलती है, उसके बाद वाहनों की भारी संख्या को टिमकेन (साकची) गोलचक्कर से वाहनों को पार कराते हैं. वहां से गाड़ियों को पार कराते हैं तो इधर की गाड़ियों को रोकते हैं. इससे फिर से जाम लग जाता है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    श्री राय ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या टिमकेन गोलचक्कर है. इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है. जब तक उसका ट्रैफिक हम ऊपर से ऊपर पार नहीं करा देंगे फ्लाईओवर बना कर, तब तक हमेशा जाम की समस्या रहेगी. अभी जो फ्लाइओवर का निर्माण कार्य चल रहा है, इसके बन जाने के बाद भी मानगो में जाम की समस्या जस की तस रहेगी.

    श्री राय ने कहा कि अभी जो फ्लाइओवर बन रहा है, वह बन कर तैयार भी हो जाता है तो उस पर से कितने लोग जाएंगे? जो नदी के बीच का इलाका है, उस हिस्से की ट्रैफिक तो इस फ्लाइओवर पर आएगी नहीं. वह तो पुराने रास्ते से ही जाएगी. ओल्ड पुरुलिया रोड, आजादनगर के लोग सब जाएंगे नीचे से ही. ऊपर से सिर्फ डिमना रोड का ट्रैफिक जाएगा. लिट्टी चौक से कांदरबेड़ा का जब पुल बन जाएगा, तब भारी वाहन उधर से निकल जाएंगे. इसलिए टिमकेन गोलचक्कर के भारी ट्रैफिक को हल्का करने के लिए एक बड़ा ढांचा (फ्लाइओवर) खड़ा करना होगा.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    श्री राय ने कहा कि मानगो के जाम के कारण आम आदमी अच्छा-खासा परेशान है. सरकारी या प्राइवेट नौकरी करने वाले लोग ऑफिस देर से पहुंच रहे हैं. बच्चों को स्कूल जाने में देरी हो रही है. देर से स्कूल जाने पर उन्हें अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं मिलती. समस्या गंभीर है और उसका उपाय भी उसी गंभीरता से खोजना होगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur jamshedpur paschim ke bidhayak ne mango pul ke auchitya per lagaya prasanchinh janhit ke mudde per saryu hue sakriye mango pul ke jaam rahne se office evem bachoo ko hone wali samsya per jataya chinta pul ke sadupayog per karenge baithak
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group