Site icon Lahar Chakra

दक्षिण पूर्व रेलवे में आरक्षण चार्ट की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, देखें चार्ट जारी होने का समय

Jamshedpur : दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने ट्रेनों के आरक्षण चार्ट तैयार करने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा की है. यह बदलाव कल यानी 10 जुलाई 2025 से लागू होगी. इस नए सिस्टम का उद्देश्य यात्रियों को उनकी सीट की पुष्टि की जानकारी पहले से उपलब्ध कराना है, खासकर उन ट्रेनों के लिए जो रात 12 बजे से सुबह 4 बजे के बीच चलती हैं.

नया चार्टिंग समय

रात 12 बजे से सुबह 4 बजे के बीच चलने वाली ट्रेनों का आरक्षण चार्ट अब एक दिन पहले रात 8 बजे तैयार किया जाएगा. हालांकि, रविवार और सरकारी छुट्टियों पर यह चार्ट शाम 5 बजे तक तैयार होगा. इस श्रेणी में शामिल प्रमुख ट्रेनें हैं :

दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच चलने वाली ट्रेनों का आरक्षण चार्ट यात्रा से चार घंटे पहले तैयार होगा. इसमें शामिल हैं:

शाम 4 बजे से रात 12 बजे के बीच चलने वाली ट्रेनों का चार्ट भी चार घंटे पहले तैयार किया जाएगा. इस श्रेणी की प्रमुख ट्रेनें हैं :

यात्रियों के लिए फायदेमंद बदलाव

इस नई व्यवस्था से यात्रियों को यात्रा से पहले सीट कंफर्मेशन की स्पष्ट जानकारी मिलेगी, जिससे सीट को लेकर किसी भी भ्रम की स्थिति से बचा जा सकेगा. झारखंड से चलने वाली या वहां से गुजरने वाली कई ट्रेनें भी इस बदलाव के दायरे में आएंगी. इससे यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में आसानी होगी और सीट की पुष्टि के लिए पर्याप्त समय मिलेगा.

Exit mobile version