Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»BIG ‘Corruption’: बिहार के जिला शिक्षा अधिकारी के घर अकूत संपत्ति, कई ठिकानों पर बोरे में भरकर रखे थे नोट, रुपये की गिनती के लिए मंगानी पड़ी मशीनें
    Bihar

    BIG ‘Corruption’: बिहार के जिला शिक्षा अधिकारी के घर अकूत संपत्ति, कई ठिकानों पर बोरे में भरकर रखे थे नोट, रुपये की गिनती के लिए मंगानी पड़ी मशीनें

    News DeskBy News DeskJanuary 24, 2025Updated:January 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna.स्पेशल विजिलेंस यूनिट (एसवीयू) ने गुरुवार को पश्चिम चंपारण के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) रजनीकांत प्रवीण के बेतिया, मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर के पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. इस छापेमारी में डीइओ के ठिकानों से करोड़ों रुपये नकद के अतिरिक्त करीब तीन करोड़ रुपये की अचल संपत्ति का पता लगा है. डीइओ के बेतिया स्थित आवास से 64 लाख नगद मिले हैं. वहीं, दरभंगा स्थित उनकी पत्नी के आवास पर बोरों में बंद मिले नोटों की गिनती देर शाम तक जारी रही. एसवीयू ने बताया कि एक करोड़ रुपये से अधिक के नोटों की गिनती पूरी हो चुकी है.

    नोट गिनने के लिए दो मशीनों के साथ ही स्थानीय बैंक शाखाओं के कर्मियों की भी सेवा ली जा रही है. छापेमारी की कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग ने डीइओ को निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय पूर्णिया निर्धारित कर दिया है. नालंदा जिले के मूल निवासी रजनी कांत प्रवीण ने 2005 में शिक्षा विभाग में योगदान दिया था.

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    विशेष निगरानी इकाई के मुताबिक बेतिया आवास से 60 लाख नकद के साथ ही 40 लाख रुपये के भूखंड के कागजात मिले हैं. वहीं, दरभंगा में उनकी पत्नी सुषमा कुमारी के आवास पर मिली नकदी में से एक करोड़ रुपये के नोटों की गिनती पूरी हो गयी है. गिनती देर रात तक चलने की उम्मीद है. यहां पर भी नकदी के साथ लगभग 50 लाख रुपये के भूखंड के कागजात मिले हैं.

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    देर शाम तक एसवीयू की जांच में रजनी कांत प्रवीण की पत्नी सुषमा कुमारी के नाम पर पटना के सादिकपुर में आवासीय जमीन, हनुमान नगर में आवासीय फ्लैट, दरभंगा में पत्नी के नाम पर 48 डिसमिल कृषि योग्य भूमि, दरभंगा में ही पत्नी के नाम पर 09 डिसमिल आवासीय, पटना के शेखपुरा में छह डिसमिल में पत्नी के नाम पर बना मकान, मधुबनी के नरपति नगर में 15.26 डिसमिल व्यवसायिक भूमि और मुसहरी ब्लॉक मुजफ्फरपुर के मथुरापुर मुहल्ला में 1 कट्ठा 9 धुर जमीन का पता चला है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    apart from gold and silver BIG 'Corruption': Raid on many places of District Education Officer of Bihar land and house documents worth more than Rs 3 crore found Rs 1.6 crore
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Jamshedpur: आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुई मारपीट

    June 2, 2026

    Jamshedpur. जुगसलाई के मिल्लत नगर में जनरल स्टोर के बाहर दो युवकों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group