Site icon Lahar Chakra

TATA GROUP का बड़ा फैसला; असम में की इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण इकाई, हरित ऊर्जा में निवेश करने की घोषणा

Guwahati. Tata Group के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने मंगलवार को कहा कि कंपनी अगले कुछ वर्षों में असम में एक बड़ी इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण इकाई में निवेश करेगी और हरित ऊर्जा क्षेत्र में राज्य सरकार के साथ सहयोग करेगी. ‘एडवांटेज असम’ व्यापार शिखर सम्मेलन के उद्घाटन के अवसर पर चंद्रशेखरन ने कहा Tata Group का असम के साथ पुराना और महत्वपूर्ण संबंध है.

उन्होंने जागीरोड में स्थापित होने वाली 27,000 करोड़ रुपये की सेमीकंडक्टर इकाई को ‘राज्य में अब तक का सबसे महत्वपूर्ण निवेश करार दिया. चंद्रशेखरन ने कहा, ‘राज्य के प्रति समूह की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, वह जल्द ही एक अन्य बड़ी इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण इकाई में निवेश करेगा. चंद्रशेखरन ने कहा कि समूह हरित ऊर्जा क्षेत्र में राज्य सरकार के साथ साझेदारी करेगा और सौर व अन्य नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन में निवेश करने की प्रतिबद्धता जताएगा.

Exit mobile version