Site icon Lahar Chakra

Potka Crime: पोटका के बालीजुड़ी में लूट की बड़ी वारदात, घर में अकेले थे मां-बेटा, परिवार गया था शादी में, जबरन घर में घूस आये अपराधी, लूट लिए लाखों के जेवरात

Potka. पोटका थाना अंतर्गत बालीजुड़ी में मंगलवार देर शाम दो नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर एक घर में लूट की घटना को अंजाम दिया. बदमाश लगभग चार लाख रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गए. इस मामले में पीड़ित ने पुलिस से लिखित शिकायत की है. घटना के संबंध में घर मालिक तापस दास ने बताया कि वह अपनी मां माधुरीदास, भाई लालटू दास, बहुप्रिया दास के साथ घाटशिला में एक विवाह समारोह में गए हुए थे. घर पर सिर्फ उनकी पत्नी मोनिका दास और 7 वर्षीय पुत्र ध्रुव दास मौजूद था.

इसका फायदा उठाते हुए दो नकाबपोश बदमाश उनके घर में जबरन घुस आये और उनके बेटे एवं पत्नी को चाकू सटा दिया एवं घर में रखे जेवरात की मांग करने लगे. डरी सहमी मोनिका दास ने लॉकर की चाबी लुटेरों को दे दी, इसके बाद लुटेरों ने लॉकर में रखें लगभग 4 लाख के गहने लूट कर फरार हो गए. उनके जाने के बाद पोटका थाना को घटना की सूचना दी गयी. इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की.

Exit mobile version