Site icon Lahar Chakra

भगवान बलभद्र की मूर्ति गिरने के बाद बड़ा Action, जगन्नाथ मंदिर के मुख्य प्रशासक पद से वीवी यादव को हटाया

Bhuwneshwar.ओडिशा सरकार ने आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार पाधी को जगन्नाथ मंदिर प्रशासन का मुख्य प्रशासक नियुक्त किया है. अरविंद वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वीवी यादव की जगह लेंगे.
विधि विभाग ने श्री जगन्नाथ मंदिर अधिनियम, 1954 की उपधारा 19 को लागू करते हुए गुरुवार देर रात अधिसूचना जारी कर पाढ़ी की नियुक्ति को प्रभावी किया.

पिछले दिनों रथ यात्रा उत्सव के दौरान भगवान बलभद्र की मूर्ति गिरने से 12 सेवक घायल हो गये थे. इस घटना के दौरान यादव की अनुपस्थिति को लेकर काफी आलोचना हुई थी, जिसके बाद उन्हें हटाने का निर्णय लिया गया. पाधी पहले भी श्री जगन्नाथ मंदिर के मुख्य प्रशासक के रूप में कार्य कर चुके हैं।

Exit mobile version