Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»NTPC के DGM कुमार गौरव हत्याकांड में बड़ा खुलासा, खौफ पैदा करने के लिए गैंगस्टर अमन साहू के लड़कों ने दिया था घटना को अंजाम, 4 गिरफ्तार, हथियार बरामद
    Headlines

    NTPC के DGM कुमार गौरव हत्याकांड में बड़ा खुलासा, खौफ पैदा करने के लिए गैंगस्टर अमन साहू के लड़कों ने दिया था घटना को अंजाम, 4 गिरफ्तार, हथियार बरामद

    News DeskBy News DeskMarch 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Hazaribag. हजारीबाग के एनटीपीसी डीजीएम कुमार गौरव हत्याकांड में हजारीबाग पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में चार अपराधियों को दबोचा है. प्रेस वार्ता करते हुए मामले की जानकारी देते हुए हजारीबाग डीआईजी संजीव कुमार ने बताया कि डीजीएम की हत्या करने के पीछे हाल ही में एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर अमन साहू का हाथ था. अपराधियों का मकसद सिर्फ कोयला खनन क्षेत्र में खौफ पैदा करना था. सभी अपराधी हजारीबाग और चतरा के हैं. डीआईजी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अपराधियों में हथियार सप्लाई करने वाला अजय यादव, बाइक चालक राहुल मुण्डा उर्फ मिरिंडा, मैन शूटर मिन्दु पासवान उर्फ छोटा छत्री और रेकी करने वाला मनोज माली शामिल हैं.

    डीआइजी ने कहा कि घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एसआईटी टीम ने जांच को आगे बढाया. इसके बाद हजारीबाग बडकागांव मार्ग मे विभिन्न जगहो पर लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने खंगाला. इसी क्रम मे तकनीकी शाखा से मोबाइल कॉल डंप का भी मिलान किया गया. इसके बाद पुलिस को अपराधियों की पहचान मिली. इसके आधार पर एसआईटी टीम ने अपराधियों की गिरफ्तारी करने के लिये छापामारी किया. इस दौरान शूटर समेत चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. डीआईजी ने कहा कि एनटीपीसी के डीजीएम को गोली मारकर हत्या करने के बाद पहचान छुपाने के लिये अपराधियों ने हेलमेट, जैकेट खोल दिया. इसके बाद योजना के अनुसार सुरक्षित निकल गये. पुलिस ने इन सामानों को जब्त किया है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    बड़कागांव केरेडारी थाना क्षेत्र के विभिन्न कंपनियों एनटीपीसी, बीजीआर, ऋत्विक और त्रिवेणी सैनिक कंपनी मे दहशत फैलाने के लिये गिरोह मे कई स्थानीय युवकों को शामिल किया है. इन युवकों से कोल कंपनियों से लेवी वसूलने, वाहनों पर हमला करने व और रेकी करने का काम सौंपा जाता है. इसके लिये युवकों को मासिक रकम दी जाती है. इसके अलावा मोबाइल और एक विशेष एप्प दिया गया है. इसका उपयोग लेवी की राशि वसूलने मे किया जाता है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    4 arrested Big revelation in NTPC DGM Kumar Gaurav murder case gangster Aman Sahu's boys carried out the incident to create fear weapons recovered
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group