Site icon Lahar Chakra

Bihar Accident: नींद की झपकी ने लील ली 6 जिदंगियां, आरा-मोहनिया NH पर ट्रक से टकरायी कार, Mahakumbh से लौट रहे थे पटना के एक ही परिवार के सभी लोग

Aara.बिहार के आरा में सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. घटना शुक्रवार सुबह आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास हुई. यहां कार ने खड़े ट्रक पर पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे में सभी कार सवार 6 लोगों की जान चली गई. हादसा कार चला रहे व्यक्ति को नींद की झपकी आने से हुआ.

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों को बाहर निकाला. मारे गए लोग एक ही परिवार के थे. परिवार पटना के जक्कनपुर का रहने वाला है और प्रयागराज कुंभ में स्नान कर लौट रहा था. मृतकों के परिजनों ने बताया कि सभी लोग कल महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गए थे. शुक्रवार सुबह झपकी लगने से कार ट्रक से टकरा गई.

मृतकों में 4 महिलाएं और 2 पुरुष
बता दें कि मृतकों में 4 महिलाएं और 2 पुरुष हैं. पटना के जक्कनपुर स्थित सुदामा काॅलोनी निवासी स्व. विशुन देव प्रसाद के बेटे संजय कुमार, पत्नी करुणा देवी, बेटे लाल बाबू सिंह उनकी भतीजी और प्रियम कुमारी हैं. इसके अलावा पटना के कुम्हरार निवासी आनंद सिंह की बेटी आशा किरण, चंद्रभूषण प्रसाद की बेटी जूही रानी हैं.

Exit mobile version