Site icon Lahar Chakra

Bihar Accident: बेगूसराय जिले में बड़ा सड़क हादसा, SCARPIO के डिवाइडर से टकराने से 4 लोगों की मौत, पांच घायल

Begusarai. बिहार के बेगूसराय जिले में रविवार तड़के एक SCARPIO के सड़क पर डिवाइडर से टकरा जाने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अंकित कुमार, अभिषेक कुमार, सौरभ कुमार और कृष्ण कुमार के रूप में हुई है. उपमंडल पुलिस अधिकारी (नगर) सुबोध कुमार ने संवाददाताओं से कहा, तेज रफ्तार SCARPIO रविवार तड़के करीब चार बजे लाखो थाने के अंतर्गत खातोपुर चौक के निकट डिवाइडर से टकरा गई.

उन्होंने कहा, चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जाती है. कुमार ने बताया कि हादसे के समय जीप सवार लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि मौके से फरार हुए चालक को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है तथा मामले की जांच की जा रही है.

Exit mobile version