Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Bihar Assembly: राजद का 65 प्रतिशत कोटा बहाली की मांग को लेकर विधानसभा में जबरदस्त हंगामा, फर्नीचर पलटने की कोशिश, अध्यक्ष बोले-उपद्रवी सदस्यों पर होगी कार्रवाई
    Headlines

    Bihar Assembly: राजद का 65 प्रतिशत कोटा बहाली की मांग को लेकर विधानसभा में जबरदस्त हंगामा, फर्नीचर पलटने की कोशिश, अध्यक्ष बोले-उपद्रवी सदस्यों पर होगी कार्रवाई

    News DeskBy News DeskMarch 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna.बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सदस्यों ने वंचित जातियों के लिए 65 प्रतिशत कोटा बहाल करने में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की कथित अक्षमता के विरोध में मंगलवार को विधानसभा के अंदर फर्नीचर पलटने की कोशिश की. राज्य में मुख्य विपक्षी राजद के अधिकांश विधायक हरे रंग की टी-शर्ट पहनकर और बिल्ला लगाकर विधानसभा पहुंचे थे. हरा रंग राजद का प्रतीक है.प्रदर्शनकारी राजद विधायकों ने हाथों में पोस्टर और तख्तियां ली हुईं थीं, जिनपर सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए ‘आरक्षण खोर, आरक्षण चोर’ जैसा नारा लिखा हुआ था.

    प्रश्नकाल शांतिपूर्ण तरीके से चला, लेकिन शून्यकाल के दौरान उस समय हंगामा शुरू हो गया, जब राजद के अख्तरुल इस्लाम शाहीन उठे और कोटा में बढ़ोतरी के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव पढ़ा. कोटा में बढ़ोतरी को 2023 में लागू किया गया था, लेकिन पटना उच्च न्यायालय ने इसे खारिज कर दिया था.संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने कोटा बढ़ाया है और सरकार ने ही सबसे पहले जाति सर्वेक्षण का आदेश दिया था, जिससे 1931 की जाति जनगणना के बाद पिछड़े वर्गों, दलितों और आदिवासियों की आबादी में वृद्धि सामने आई.
    चौधरी ने यह भी बताया कि जिन कानूनों के तहत कोटा बढ़ाया गया था, उन्हें ‘पटना उच्च न्यायालय ने अमान्य घोषित कर दिया है’ और जब तक उच्चतम न्यायालय इस मामले में अपना फैसला नहीं सुना देता, तब तक सरकार कोई नया कदम नहीं उठा सकती.

    Jamshedpur NEWS: टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ टुन्नू चौधरी की पत्नी रेणुका चौधरी का निधन, औद्योगिक जगत में शोक की लहर

    चौधरी के बयान से विपक्षी सदस्य भड़क गए और उनमें से कई विधायक सदन के बीचोबीच आकर नया विधेयक लाने और पारित होने के बाद उसे न्यायिक समीक्षा से संरक्षित रखने की मांग करने लगे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आरक्षण कानून को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करवाने के लिए केंद्र में अपनी ताकत का इस्तेमाल करना चाहिए.नीतीश की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) भाजपा की एक प्रमुख सहयोगी है.

    Jamshedpur NEWS: अवैध खनन और बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, बहरागोड़ा में छह हाइवा वाहन जब्त

    विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने विपक्षी सदस्यों से अपनी सीट पर वापस जाने का आग्रह किया और जब उनमें से कुछ सदस्यों ने रिपोर्टिंग कर्मचारियों के लिए रखी कुर्सियों और मेज को पलटने की कोशिश की तो वह (अध्यक्ष) भड़क गए.यादव ने दोपहर के भोजनावकाश से करीब 30 मिनट पहले कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी और चेतावनी दी कि सीसीटीवी फुटेज में पहचाने गए उपद्रवी सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar Assembly: RJD created a ruckus in the assembly over the demand of restoration of 65 percent quota the Speaker said – action will be taken against the unruly members tried to overturn the furniture
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ टुन्नू चौधरी की पत्नी रेणुका चौधरी का निधन, औद्योगिक जगत में शोक की लहर

    July 4, 2026

    Jamshedpur NEWS: अवैध खनन और बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, बहरागोड़ा में छह हाइवा वाहन जब्त

    July 4, 2026

    Jamshedpur NEWS: नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद ने विकास योजनाओं, राजस्व संग्रहण एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर

    July 4, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ टुन्नू चौधरी की पत्नी रेणुका चौधरी का निधन, औद्योगिक जगत में शोक की लहर

    July 4, 2026

    Jamshedpur NEWS: अवैध खनन और बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, बहरागोड़ा में छह हाइवा वाहन जब्त

    July 4, 2026

    Jamshedpur NEWS: नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद ने विकास योजनाओं, राजस्व संग्रहण एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर

    July 4, 2026

    Jamshedpur NEWS: सांसद बिद्युत बरण महतो ने चक्रधरपुर रेल मंडल की विकास परियोजनाओं की की उच्चस्तरीय समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यान्वयन पर दिया जोर

    July 4, 2026

    Jamshedpur News :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार भरा एसआईआर गणना प्रपत्र, नागरिकों से अभियान में सहयोग और भागीदारी की अपील की

    July 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group