Site icon Lahar Chakra

Bihar Big Breaking: पटना में भीषण सड़क हादसा, गंगा नहाने जा रहे 8 लोगों की मौत, चार घायल, ट्रक चालक फरार

Patna. पटना के बाहरी इलाके में शनिवार को एक मिनी वैन और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना तड़के पटना-नालंदा बॉर्डर के पास शाहजहांपुर में हुई.

उसने बताया कि मृतकों में सात महिलाएं शामिल हैं. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विक्रम सिंह ने बताया कि घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा, ‘ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है.

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के कारण उन्हें पटना रेफर किया गया. पुलिस ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है.

Exit mobile version