Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Bihar CM Oath Ceremony : NDA विधायक दल के नेता चुने गये सम्राट चौधरी, नीतीश रहे मौजूद, सरकार बनाने का दावा पेश, आज लेंगे बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ
    Bihar

    Bihar CM Oath Ceremony : NDA विधायक दल के नेता चुने गये सम्राट चौधरी, नीतीश रहे मौजूद, सरकार बनाने का दावा पेश, आज लेंगे बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ

    News DeskBy News DeskApril 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। एक वरिष्ठ मंत्री ने यह जानकारी दी। यह घोषणा मंगलवार को चौधरी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद की गई। इससे पहले हाल ही में राज्यसभा सदस्य बने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बैठक के बाद कहा, सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से राजग विधायक दल का नेता चुना गया है।” इस बैठक में नीतीश कुमार और गठबंधन के सभी विधायकों ने भाग लिया।

    बिहार के मंत्री राम कृपाल यादव ने संवाददाताओं से कहा, सम्राट चौधरी जी अब बुधवार को बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। चौधरी ने बाद में कहा कि विधायक दल की बैठक में स्वयं नीतीश कुमार ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा और उन्हें आशीर्वाद दिया। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “बिहार के विकास का कारवां आगे बढ़ता रहेगा। राजग के सभी माननीय नेताओं के विश्वास के साथ हम नई ऊर्जा के साथ बिहार के विकास, प्रगति और सुशासन को नयी ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।” भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सम्राट चौधरी को राजग विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, “मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और आपके सक्षम नेतृत्व में बिहार प्रगति, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर आगे बढ़ेगा तथा ‘विकसित बिहार 2047’ के संकल्प को नयी ऊर्जा और गति मिलेगी।”

    इससे पहले दिन में सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का भी नेता चुना गया था। बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 89 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। चौधरी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जदयू में करीब 12 वर्ष बिताने के बाद वर्ष 2017 में भाजपा का दामन थामा था।

    Jamshedpur: अवैध शराब और हड़िया बिक्री के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, पूर्ण शराबबंदी लागू कराने की मांग

    राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने मंगलवार को राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
    मंत्रिमंडल भंग करने की कुमार की सिफारिश के कुछ घंटे बाद चौधरी ने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और अन्य नेताओं के साथ लोक भवन में राज्यपाल से मुलाकात की।

    कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “मैंने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है। हाल ही में मैंने मुख्यमंत्री पद छोड़ने का निर्णय लिया। इसलिए आज की कैबिनेट बैठक के बाद मैंने राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया। अब नयी सरकार यहां का काम देखेगी। नयी सरकार को मेरा पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा।”
    बिहार विधानसभा में राजग के कुल 202 सदस्य हैं।

    Jamshedpur: डिमना लेक से सटे लेक व्यू रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में तीन जोड़े पकड़ाये

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar CM Oath Ceremony : NDA विधायक दल के नेता चुने गये सम्राट चौधरी Bihar CM Oath Ceremony: Samrat Chaudhary elected leader of NDA legislative party Nitish Kumar present stakes claim to form government will take oath as Bihar Chief Minister today आज लेंगे बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ नीतीश रहे मौजूद सरकार बनाने का दावा पेश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: अवैध शराब और हड़िया बिक्री के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, पूर्ण शराबबंदी लागू कराने की मांग

    May 11, 2026

    Jamshedpur: डिमना लेक से सटे लेक व्यू रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में तीन जोड़े पकड़ाये

    May 11, 2026

    Jamshedpur: प्रेम प्रसंग में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का भी आरोप

    May 11, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: अवैध शराब और हड़िया बिक्री के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, पूर्ण शराबबंदी लागू कराने की मांग

    May 11, 2026

    Jamshedpur: डिमना लेक से सटे लेक व्यू रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में तीन जोड़े पकड़ाये

    May 11, 2026

    Jamshedpur: प्रेम प्रसंग में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का भी आरोप

    May 11, 2026

    Jharkhand : कांस्टेबल परीक्षा में ‘डिजिटल नकल’ के आरोप में छह अभ्यर्थी गिरफ्तार

    May 11, 2026

    Jamshedpur Crime News :पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.5 लाख की ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

    May 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group