Site icon Lahar Chakra

BIHAR : दिलीप जायसवाल ने भू राजस्व मंत्री पद से दिया इस्तीफा, BJP के प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे

Patna : बिहार में आज शाम नीतीश सरकार के कैबिनेट विस्तार हो सकता हैं. कैबिनेट के विस्तार के लिए राजभवन को चिट्ठी भेजी गई है. मिली जानकारी के अनुसार CM नीतीश ने अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ को लिस्ट लेकर राज्यभवन भेजा है. ऐसे में अब यह खबर सामने आ रही है कि BJP के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भू राजस्व मंत्री पद से इस्तीफा दे दिये है. इसकी पुष्टि खुद दिलीप जायसवाल ने की है.

मीडिया से बातचीत के दौरान दिलीप जायसवाल ने बताया कि, ‘BJP में एक व्यक्ति एक पद का नियम है, इसलिए मैं आज मंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं, मैं BJP प्रदेश अध्यक्ष बना रहूंगा.’ उन्होंने आगे कहा कि, “भविष्य में भी मेरे बारे में चर्चा होगी. मैंने अपने कार्यकाल में राजस्व विभाग में सर्वे का काम शुरू किया. उस दौरान उथल-पुथल मची हुई थी. हमने फिर भी अपना काम जारी रखा. 14 करोड़ पन्नों को हमने डिजिटल किया.”

Exit mobile version