Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Bihar Economic Review: बिहार की आर्थिक समीक्षा विधानसभा में पेश, अर्थव्यवस्था 12 साल में 3.5 गुना होकर 8.54 लाख करोड़ रुपये पर
    Bihar

    Bihar Economic Review: बिहार की आर्थिक समीक्षा विधानसभा में पेश, अर्थव्यवस्था 12 साल में 3.5 गुना होकर 8.54 लाख करोड़ रुपये पर

    News DeskBy News DeskMarch 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार 2011-12 में 2.47 लाख करोड़ रुपये से 3.5 गुना होकर 2023-24 में 8.54 लाख करोड़ रुपये हो गया है. उपमुख्यमंत्री चौधरी ने बजट सत्र के पहले दिन राज्य विधानसभा में 2024-25 के लिए बिहार आर्थिक समीक्षा पेश करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘बिहार ने पिछले दो दशकों में महत्वपूर्ण आर्थिक वृद्धि की है, जिसके परिणामस्वरूप कई सामाजिक-आर्थिक संकेतकों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। मौजूदा बाजार कीमतों पर बिहार की अर्थव्यवस्था का आकार 2011-12 में 2.47 लाख करोड़ रुपये से 3.5 गुना होकर 2023-24 में 8.54 लाख करोड़ रुपये हो गया है.

    उन्होंने कहा कि नवीनतम उपलब्ध अनुमानों के अनुसार, वर्ष 2023-24 के लिए बिहार का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) मौजूदा कीमतों पर 8,54,429 करोड़ रुपये और स्थिर (2011-12) कीमतों पर 4,64,540 करोड़ रुपये होने का अनुमान है. वित्त वर्ष 2023-24 में, कर राजस्व 1,61,965 करोड़ रुपये था, जो इसे राजस्व प्राप्तियों का सबसे महत्वपूर्ण घटक बनाता है. चौधरी ने कहा कि कुल प्राप्ति में कर राजस्व का हिस्सा 2019-20 में 75.3 प्रतिशत से बढ़कर 2023-24 में 83.8 प्रतिशत हो गया है.

    उन्होंने कहा कि 2023-24 में, सहायता अनुदान कुल 26,125 करोड़ रुपये (कुल प्राप्तियों का 13.5 प्रतिशत) था, जबकि गैर कर स्रोतों का योगदान 5,257 करोड़ रुपये (2.7 प्रतिशत) था.उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2011-24 के दौरान बिहार ने भारत के प्रमुख राज्यों में उत्तर प्रदेश (10.1 प्रतिशत) और कर्नाटक (7.7 प्रतिशत) के बाद परिवहन और संचार क्षेत्र में तीसरी सबसे बड़ी वृद्धि (7.6 प्रतिशत) दर्ज की.

    CKP Rail Division के डिप्टी चीफ इंजीनियर चार लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, हावड़ा स्टेशन पर CBI की कार्रवाई, और दो लोग भी धराए

    जहां तक कृषि और संबद्ध क्षेत्रों का सवाल है, रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘खरीफ में चावल और रबी में गेहूं बिहार में प्राथमिक फसल चक्र का हिस्सा हैं। सत्र 2022-23 और 2023-24 के बीच चावल और गेहूं का उत्पादन क्रमशः 21.0 प्रतिशत और 10.7 प्रतिशत बढ़ गया है.
    इसके अलावा, 2020-21 और 2023-24 के बीच मक्के का उत्पादन 66.6 प्रतिशत बढ़ गया है. बागवानी के क्षेत्र में 2022-23 से 2023-24 के बीच कुल आम उत्पादन में 9.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. बिहार में लीची का क्षेत्रफल लगातार बढ़ रहा है। 2022-23 और 2023-24 के बीच लीची के बागानों का क्षेत्रफल 6.0 प्रतिशत बढ़ गया है जबकि कुल उत्पादन 11.7 प्रतिशत बढ़ गया है.

    राज्य में 2021-22 से 2022-23 के बीच निर्माण गतिविधियां 22 प्रतिशत की दर से बढ़ीं. इसने द्वितीयक क्षेत्र के जीएसडीपी में 50.2 प्रतिशत का योगदान दिया. इसके बाद विनिर्माण का स्थान आता है और 2022-23 में विनिर्माण क्षेत्र ने द्वितीयक क्षेत्र के जीएसडीपी में 37.0 प्रतिशत का योगदान दिया.

    Saraikela: JSSC भर्ती ठगी मामले में चौका पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पांचवां आरोपी चंदन कुमार रांची से गिरफ्तार

    जहां तक औद्योगिक वृद्धि का सवाल है, रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘राज्य निवेश संवर्धन बोर्ड (एसआईपीबी) को (सितंबर 2024 तक) 75,293.76 करोड़ रुपये की राशि के 3,752 निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। 2022-23 और 2024-25 के बीच (सितंबर 2024 तक) उद्योगों में कुल निवेश 3.5 गुना बढ़ गया। सूक्ष्म उद्यमों ने 2022-23 की तुलना में 2023-24 में छह गुना निवेश आकर्षित किया है.

    रिपोर्ट के अनुसार, बिजली क्षेत्र में राज्य ने 2022-23 में 403.4 करोड युनिट उर्जा अधिशेष दर्ज हुआ था। 2017-18 से 2023-24 के दौरान अधिकतम मांग लगभग 1.4 गुना हुई जबकि इसी अवधि के दौरान बिजली आपूर्ति भी 1.5 गुना हो गई. सामाजिक क्षेत्र में निवेश से अर्थव्यवस्था को व्यापक लाभ होता है. पिछले 18 वर्षों में 2005-06 और 2023.24 के बीच राज्य में सामाजिक सेवाओं पर खर्च 13 गुना हो गया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar Economic Review: Economic review of Bihar presented in the Assembly economy grew 3.5 times in 12 years to Rs 8.54 lakh crore.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    CKP Rail Division के डिप्टी चीफ इंजीनियर चार लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, हावड़ा स्टेशन पर CBI की कार्रवाई, और दो लोग भी धराए

    July 26, 2026

    Saraikela: JSSC भर्ती ठगी मामले में चौका पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पांचवां आरोपी चंदन कुमार रांची से गिरफ्तार

    July 26, 2026

    Jamshedpur:टेल्को में नशेड़ी युवकों का खूनी तांडव, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, महिला समेत तीन घायल

    July 26, 2026
    Recent Post

    CKP Rail Division के डिप्टी चीफ इंजीनियर चार लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, हावड़ा स्टेशन पर CBI की कार्रवाई, और दो लोग भी धराए

    July 26, 2026

    Saraikela: JSSC भर्ती ठगी मामले में चौका पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पांचवां आरोपी चंदन कुमार रांची से गिरफ्तार

    July 26, 2026

    Jamshedpur:टेल्को में नशेड़ी युवकों का खूनी तांडव, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, महिला समेत तीन घायल

    July 26, 2026

    Jharkhand: JMM ने प्रधान के इस्तीफे को बताया ‘बस शुरुआत’, Congress ने ‘छात्रों की जीत’ करार दिया, BJP ने जेपीएससी परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर CM हेमंत का इस्तीफा मांगा

    July 26, 2026

    Protest Called Off: प्रधान के इस्तीफा और जेपी नड्डा से वार्ता के बाद CJP ने विरोध-प्रदर्शन खत्म करने की घोषणा की, घर लौटने लगे छात्र

    July 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group