Site icon Lahar Chakra

Bihar ED Raid: आईएएस अधिकारी संजीव हंस और राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव के परिसरों पर छापेमारी

पटना. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार काडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी संजीव हंस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व विधायक गुलाब यादव के खिलाफ धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को बिहार, दिल्ली और पुणे में कई परिसरों पर छापेमारी की. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी.

हंस 1997 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में बिहार ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव के रूप में कार्यरत हैं. सूत्रों ने बताया कि एजेंसी यह छापेमारी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत कर रही है और उसकी यह जांच भ्रष्टाचार एवं जबरन वसूली के आरोपों से जुड़ी है.

उन्होंने बताया कि राज्य की राजधानी पटना में हंस और यादव के घरों सहित करीब 22 परिसरों पर छापेमारी की जा रही है. पटना पुलिस ने एक महिला से बलात्कार करने, ब्लैकमेल करने और उसे जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पिछले साल जनवरी में हंस और यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. महिला ने स्थानीय अदालत का रुख किया था जिसने आदेश पर पुलिस ने यह शिकायत दर्ज की थी.

Exit mobile version