
Patna. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जेडीयू ने बुधवार को अपने 57 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में जेडीयू ने 3 बाहुबलियों को टिकट दिया है. मोकामा से अनंत सिंह, एकमा से धुमल सिंह, कुचाएकोट से अमरेंद्र पांडे को टिकट दिया है. 10 अनुसूचित जातियों के कैंडिडेट्स को उतारा है. लिस्ट में 6 मंत्रियों के भी नाम हैं. मंत्री विजय कुमार चौधरी को सरायरंजन, श्रवण कुमार को नालंदा, मदन सहनी को बहादुरपुर, महेश्वर हजारी को कल्याणपुर और सुनील कुमार को भोरे, सोनबरसा से रत्नेश सदा को मैदान में उतारा है.
चिराग पासवान के गृह क्षेत्र अलौली से भी जदयू ने अपना उम्मीदवार उतार दिया है. ये सीट चिराग पासवान अपने पास रखना चाहते थे.
सरायरंजन से विजय कुमार चौधरी के बेटे के चुनाव लड़ने की सूचना थी, लेकिन पार्टी ने फिर से मंत्री विजय चौधरी को ही उतारा है. 2020 में सबसे कम 12 वोटों से चुनाव जीते कृष्ण मुरारी शरण ऊर्फ प्रेम मुखिया को फिर से हिलसा से टिकट दिया गया है. मंत्री महेश्वर हजारी के टिकट कटने की सूचना मीडिया में चल रही थी, लेकिन पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है. कल्याणपुर से टिकट दिया है.
