Site icon Lahar Chakra

Bihar Election NDA@ 202: JDU ने अब तक पांच सीट जीतीं, 79 पर आगे, मोकामा से अनंत सिंह जीते, दो सीट पर भाजपा की विजय, 91 पर बढ़त

Patna. बिहार विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने पांच सीट पर जीत दर्ज की है जिनमें मोकामा भी शामिल है, जबकि पार्टी 79 अन्य सीट पर आगे चल रही है। यह जानकारी निर्वाचन आयोग के आंकड़ों से मिली है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व मंत्री राणा रंधीर ने मधुबन विधानसभा सीट पर लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 5,492 वोटों से हराया. भाजपा उम्मीदवार राजू कुमार सिंह ने साहेबगंज सीट 13,522 वोटों के अंतर से जीती. भाजपा 91 अन्य सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी.

जदयू के उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह, जो चुनाव प्रचार के दौरान हत्या मामले में गिरफ्तार हुए थे, ने मोकामा सीट 28,206 वोटों के अंतर से जीत ली है. जदयू के महेश्वर हजारी ने कल्याणपुर सीट पर सीपीआई (माले) के उम्मीदवार रंजीत कुमार राम को 38,586 वोटों के अंतर से हराया.

जदयू के राम चंद्र सदा ने अलौली सीट 35,732 वोटों के अंतर से जीती, जबकि पार्टी के हरि नारायण सिंह ने हरणौत सीट 48,335 वोटों के अंतर से अपने नाम की. जदयू उम्मीदवार मनोरमा देवी ने बेलागंज सीट 2,882 वोटों के अंतर से जीती.

Exit mobile version