Site icon Lahar Chakra

Bihar Election Result: बिहार में 19 या 20 नवंबर को नीतीश सरकार का शपथ ग्रहण! PM Modi समेत NDA शासित राज्यों के CM हो सकते हैं शामिल

Patna. बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद नयी सरकार के गठन को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है. चुनाव आयोग रविवार को राज्यपाल को विधानसभा चुनाव परिणामों की आधिकारिक सूचना सौंपेगा, जिसके बाद अधिसूचना जारी होगी. इसके साथ ही चुनाव के दौरान लागू आदर्श आचार संहिता भी खत्म हो जाएगी. 18वीं विधानसभा की अधिसूचना जारी होने के बाद सोमवार को नीतीश कैबिनेट की बैठक होगी, जहां 17वीं विधानसभा को भंग करने को लेकर फैसला होगा. इसके बाद सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे. नीतीश के इस्तीफे के बाद एनडीए के सभी घटक दलों के नवनिर्वाचित विधायकों की अलग-अलग विधानमंडल दल की बैठक होगी.

इन बैठकों में एनडीए का नेता चुना जाएगा. इसके बाद चुने गए नेता राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. बताया जा रहा है कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पटना के गांधी मैदान होगा, जिसको लेकर तैयारियां चल रही हैं. शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो सकते. वहीं, पीएम मोदी का शेड्यूल तय होने के बाद 19 या 20 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा.

Exit mobile version