Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Bihar»Bihar Election: तेज प्रताप यादव वैशाली जिले की महुआ सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे चुनाव
Bihar

Bihar Election: तेज प्रताप यादव वैशाली जिले की महुआ सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे चुनाव

News DeskBy News DeskJuly 27, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Patna. बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने घोषणा की है कि वह आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में वैशाली जिले की महुआ सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे. यादव को हाल में उनके पिता एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संस्थापक अध्यक्ष लालू प्रसाद ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था. वह समस्तीपुर जिले की हसनपुर सीट से विधायक हैं. यादव ने शनिवार शाम यहां अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा, ‘हां, इस बार मैं महुआ विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ूंगा. मेरे विरोधियों को जरूर दिक्कत होगी. उन्होंने कहा, ‘मुझे लोगों का समर्थन प्राप्त है…बड़ी संख्या में लोग सोशल मीडिया मंच ‘टीम तेज प्रताप यादव’ से जुड़े हैं. यादव ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना पद नहीं बचा पाएंगे.

उन्होंने कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि चाचा (नीतीश) मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे… जो लोग सरकार बनाएंगे अगर वे युवा, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य की बात करेंगे तो तेजप्रताप यादव उनके साथ खड़ा रहेगा. बिहार के पूर्व मंत्री को उनके पिता लालू यादव ने 25 मई को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था. तेज प्रताप यादव द्वारा सोशल मीडिया पर अनुष्का नाम की महिला के साथ ‘संबंध’ की बात स्वीकार किए जाने के बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था.

Tata Group को ‘आपराधिक तरीके से बर्बाद’ किया जा रहा, कारोबारी जगत चुप क्यों? Rahul Gandhi का PM मोदी और शाह पर बड़ा आरोप

Jharkhand: एमएमसीएच अस्पताल से नवजात बच्चे को दबोचकर उठा ले गया कुत्ता, प्रशासन ने खोजबीन अभियान चलाया, नहीं मिला सुराग
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Group को ‘आपराधिक तरीके से बर्बाद’ किया जा रहा, कारोबारी जगत चुप क्यों? Rahul Gandhi का PM मोदी और शाह पर बड़ा आरोप

October 28, 2026

Jharkhand: एमएमसीएच अस्पताल से नवजात बच्चे को दबोचकर उठा ले गया कुत्ता, प्रशासन ने खोजबीन अभियान चलाया, नहीं मिला सुराग

October 28, 2026

Cyxlone ‘अर्नब’ ने आंध्र प्रदेश का तट पार किया, हवा की रफ्तार रही 135 किमी/घंटे, कई इलाकों में भारी नुक्सान

October 28, 2026
Recent Post

JIO Share: जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर 21 प्रतिशत से अधिक चढ़कर सूचीबद्ध, 1,358 रुपये पर शुरू किया कारोबार

October 28, 2026

Share Bazar: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर, सेंसेक्स 600 अंक से अधिक टूटा

October 28, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group