Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Bihar Election: तेजस्वी को सरकार बनाने का भरोसा, शपथ ग्रहण की तारीख भी बताई, अमित शाह का तंज, लालू के बेटे की सरकार बनी तो हत्या, अपहरण और रंगदारी के तीन नए विभाग बनेंगे
    Headlines

    Bihar Election: तेजस्वी को सरकार बनाने का भरोसा, शपथ ग्रहण की तारीख भी बताई, अमित शाह का तंज, लालू के बेटे की सरकार बनी तो हत्या, अपहरण और रंगदारी के तीन नए विभाग बनेंगे

    News DeskBy News DeskNovember 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवार एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने रविवार को दावा किया कि विधानसभा चुनाव के बाद विपक्षी गठबंधन राज्य में अगली सरकार बनाएगा तथा चुनाव परिणाम आने के चार दिन बाद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा. तेजस्वी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘चौदह नवम्बर को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे और 18 नवम्बर को (इंडिया गठबंधन सरकार का) शपथ ग्रहण होगा.

    इथर, मुजफ्फरपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद और उनके परिवार पर हमला बोलते हुए रविवार को दावा किया कि अगर पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे तेजस्वी यादव को सत्ता मिली तो बिहार में ‘‘हत्या, अपहरण और रंगदारी’’ के तीन नए मंत्रालय बनाए जाएंगे.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    मुजफ्फरपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने दावा किया कि अगर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनी रही तो बिहार को बाढ़मुक्त बनाया जाएगा और इसके लिए एक अलग मंत्रालय का गठन किया जाएगा. शाह ने कहा, ‘‘अगर राजग सत्ता में लौटता है तो बिहार को बाढ़मुक्त बनाया जाएगा. बाढ़ नियंत्रण के लिए एक अलग मंत्रालय स्थापित किया जाएगा.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    उन्होंने जनता से अपील की कि वे राजग को वोट देकर ‘‘राजद शासन के दौरान देखे गए जंगलराज की पुनरावृत्ति’ को रोकें. शाह ने कहा,‘अगर लालू जी के बेटे (तेजस्वी यादव) मुख्यमंत्री बने, तो बिहार में तीन नए मंत्रालय बनेंगे-एक हत्या के लिए, दूसरा अपहरण के लिए और तीसरा रंगदारी के लिए. आपके वोट बिहार को फिर से जंगलराज में जाने से बचाएंगे. नए चेहरों के साथ फिर से जंगलराज लाने की कोशिश हो रही है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    announces swearing-in date; Amit Shah taunts Bihar Election: Tejashwi confident of forming government Bihar Election: तेजस्वी को सरकार बनाने का भरोसा if Lalu's son forms government kidnapping and extortion will be created three new departments for murder अपहरण और रंगदारी के तीन नए विभाग बनेंगे अमित शाह का तंज लालू के बेटे की सरकार बनी तो हत्या शपथ ग्रहण की तारीख भी बताई
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group