Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Bihar Flood: बिहार में बाढ़ का कहर, 7 तटबंध टूटे, 8 लोग बहे, बेगूसराय में स्कूली बच्चों से भरी नाव पलटी, सभी को बचाया गया
    Bihar

    Bihar Flood: बिहार में बाढ़ का कहर, 7 तटबंध टूटे, 8 लोग बहे, बेगूसराय में स्कूली बच्चों से भरी नाव पलटी, सभी को बचाया गया

    News DeskBy News DeskOctober 1, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna.नेपाल में हुई भारी बारिश के बाद बिहार के 16 जिले बाढ़ से ग्रसित हैं. बता दें कि 56 साल बाद कोसी और 21 साल बाद गंडक नदी में इतना अधिक पानी आया है. नदियों के गेज पॉइंट पर उच्चतम जलस्तर का नया रिकॉर्ड बन गया है. अब इसी को मानक मानकर बिहार सरकार उत्तर बिहार की नदियों के तटबंधों की ऊंचाई बढ़ाएगी. 16 जिलों के 55 प्रखंडों की 9.90 लाख आबादी बाढ़ से घिरी हुई है. वहीं बाढ़ में बिहार के अलग-अलग जिलों से 8 लोग जिंदा बह गए हैं, जबकि एक महिला ने हार्ट अटैक से दम तोड़ दी. सुपौल में तेज बहाव की वजह से शिवपुरी में दादा के कंधे पर बैठी 3 साल की बच्ची बह गई. वहीं बाढ़ के सदमे से हार्ट अटैक हुआ और 1 महिला की मौत हो गई.

    दरभंगा की बात करें तो किरतपुर में एक किशोर और तीन महिला-पुरुष बाढ़ में बह गए. सीतामढ़ी के रून्नीसैदपुर और बेलसंड में बाढ़ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. यहां 3 लोग बाढ़ के पानी में बह गए हैं. स्कूली बच्चों से भरी नाव पलटी. बेगूसराय में स्कूली बच्चों से भरी नाव पलट गई है. नाव पर 25 से ज्यादा बच्चे सवार थे. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला. घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के मखवा स्थित बैंती-बलान नदी घाट की बताई जा रही है. हालांकि किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है.

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    जबकि पिछले 24 घंटे में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 7 तटबंध टूटे हैं. सरकार ने नदियों के घटते जलस्तर के बीच अलर्ट जारी किया है. जल संसाधन विभाग ने सभी बाढ़ प्रभावित जिलों के अभियंता और कर्मियों को अलर्ट मोड में रहने को कहा है. बता दें कि गंडक बराज से 21 साल में पहली बार रिकॉर्ड 5.62 लाख और 56 साल में पहली बार कोसी बराज से रिकॉर्ड 6.61 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है.

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    7 embankments break 8 people washed away a boat full of school children capsized in Begusarai Bihar Flood: Flood wreaks havoc in Bihar everyone was rescued
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group