Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Bihar JDU Leader Murder: जदयू नेता की गोली मारकर हत्या, गया के बेलागंज में घात लगाकर की गोलीबारी, इलाके में तनाव, गांव में भारी पुलिसबल तैनात
    Bihar

    Bihar JDU Leader Murder: जदयू नेता की गोली मारकर हत्या, गया के बेलागंज में घात लगाकर की गोलीबारी, इलाके में तनाव, गांव में भारी पुलिसबल तैनात

    News DeskBy News DeskFebruary 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Gaya. बिहार के गया जिले में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के स्थानीय नेता महेश मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) रवि प्रकाश सिंह ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. सिंह ने बताया कि अब तक की छानबीन से पता चला है कि मिश्रा का जमीन को लेकर अपने रिश्तेदार से विवाद था और वह बुधवार रात एक भोज में शामिल होने गए थे, तभी घात लगाए बदमाशों ने उन पर गोलीबारी कर दी. सिंह के मुताबिक, मिश्रा बेलागंज थाना क्षेत्र के चिरैला पंचायत के उपमुखिया और जदयू प्रखंड सचिव थे. गया पुलिस की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, पांच फरवरी की रात को बेलागंज थाने को सूचना मिली कि चुलीहारा बीघा गांव में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, जिसके बाद थानाध्यक्ष तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया.

    बयान में कहा गया है कि वारदात के सिलसिले में चुलीहारा बीघा गांव निवासी कामता मिश्रा, सुधीर मिश्रा और रणधीर मिश्रा को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने दावा किया कि गिरफ्तार आरोपियों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि उनका महेश मिश्रा के साथ विवाद था, जिसके लेकर बुधवार को दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ और उन्होंने जदयू नेता को गोली मार दी.
    गांव को छावनी में बदला
    घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया है, जिससे पुलिस ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है. इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जांच प्रक्रिया जारी है. थाना अध्यक्ष अरविंद किशोर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेजा जा रहा है, और पुलिस इस हत्याकांड की गहराई से जांच कर रही है.

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    ambush and firing in Gaya's Belaganj Bihar JDU Leader Murder: JDU leader shot dead heavy police force deployed in the village. tension in the area
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    August 31, 2026

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    August 31, 2026

    Police Encounter: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन तस्कर गिरफ्तार, एक के पेट में गोली लगी

    August 31, 2026
    Recent Post

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    August 31, 2026

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    August 31, 2026

    Police Encounter: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन तस्कर गिरफ्तार, एक के पेट में गोली लगी

    August 31, 2026

    Jharkhand: डायन होने के शक में महिला पर खौलता हुआ पानी फेंकने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की ईवी बुकिंग तीन गुना तक बढ़ी, बाजार हिस्सेदारी बढ़ा रही कंपनी

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group