Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Bihar»BIHAR : राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए लालू यादव का नामांकन, तेजस्वी ने बोला विपक्ष पर हमला
Bihar

BIHAR : राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए लालू यादव का नामांकन, तेजस्वी ने बोला विपक्ष पर हमला

News DeskBy News DeskJune 24, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Patna : बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है. इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है. सोमवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अध्यक्ष पद के लिए औपचारिक रूप से अपना नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था और ‘लालू यादव जिंदाबाद’ व ‘तेजस्वी यादव आगे बढ़ो’ के नारों से माहौल गूंज उठा.

तेजस्वी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला, कहा…

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

नामांकन के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, “यह सिर्फ नामांकन नहीं, हमारी विचारधारा की जीत का प्रतीक है. राजद एकजुट है, और हमारे कार्यकर्ता जोश से भरे हैं. आगामी चुनाव में हमारी जीत पक्की है.” एनडीए पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा, “बिहार की जनता अब जुमलों के जाल में नहीं फंसेगी. जनता ने बदलाव का मन बना लिया है. नीतीश कुमार ने बिहार को पेंशन नहीं, टेंशन दिया है.”
राबड़ी देवी ने लालू के नेतृत्व की जमकर तारीफ
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी इस अवसर पर लालू यादव के नेतृत्व की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, “लालू जी सिर्फ हमारे नेता नहीं, गरीबों और वंचितों की आवाज हैं. उनके अनुभव और सोच से राजद नई बुलंदियों को छुएगा.” राजद कार्यालय में भारी भीड़ और कार्यकर्ताओं का जोश इस बात का सबूत था कि पार्टी पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी है.
लालू का अध्यक्ष बनना लगभग तय
पार्टी सूत्रों के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की अंतिम तारीख तक किसी अन्य उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नहीं किया है. ऐसे में लालू यादव का एक बार फिर निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है. औपचारिक घोषणा 5 जुलाई को होगी. लालू के नामांकन ने जहां पार्टी में एकजुटता का संदेश दिया है, वहीं तेजस्वी और राबड़ी की आक्रामक बयानबाजी से साफ है कि राजद विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरेगा.

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Bihar Breaking…. वैशाली में 30 से अधिक लोगों को ले जा रही नाव गंगा में पलटी, 13 लोगों की मौत

October 14, 2026

जमुई में लड़की से छेड़छाड़ मामले में पुलिस से मुठभेड़ के बाद दो आरोपी समेत पांच लोग गिरफ्तार, नंदन यादव के पैर में लगी गोली

September 23, 2026

Railway: कटिहार एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में करैत सांप, यात्रियों में मची चीख-पुकार , रेल यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

September 22, 2026
Recent Post

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

October 16, 2026

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

October 16, 2026

JIO 2030 के दशक की शुरुआत में 6जी सेवाएं शुरू करेगी, IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा

October 16, 2026

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group