Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Bihar»BIHAR : लालू यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव की गुहार, वह असुरक्षित महसूस कर रहे, सुरक्षा बढ़ाई जाए
Bihar

BIHAR : लालू यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव की गुहार, वह असुरक्षित महसूस कर रहे, सुरक्षा बढ़ाई जाए

News DeskBy News DeskJune 24, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Patna : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और परिवार से 6 साल के लिए निष्कासित किए गए लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने जान पर खतरा महसूस करते हुए सरकार से सुरक्षा की गुहार लगायी है. पहली बार मीडिया के सामने आये तेज प्रताप ने दावा किया कि उनकी जान को खतरा है. पार्टी से निष्कासन को 4-5 लोगों की साजिश करार दिया. साथ ही, उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया.

तेज प्रताप ने कहा, “4-5 लोगों ने साजिश रचकर मुझे पार्टी से बाहर निकाला. पूरी बिहार की जनता जानती है कि मेरा स्वभाव और व्यवहार कैसा है. मैं लोगों से घुल-मिल जाता हूं, इसी का फायदा उठाकर इन लोगों ने सोचा कि मुझे अकेला करके दबा देंगे. लेकिन तेज प्रताप दबने वाला नहीं है.” उन्होंने इन साजिशकर्ताओं को खुली चुनौती दी और कहा कि वह जनता के बीच जाएंगे, जहां से उन्हें न्याय मिलेगा. हालांकि, उन्होंने इन 4-5 लोगों के नाम उजागर नहीं किए, लेकिन कहा, “पापी लोगों का नाम नहीं लेना चाहता.”

तेज प्रताप ने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई. उन्होंने कहा, “मेरे दुश्मन हर जगह फैले हैं. 4-5 लोग मेरे निजी जीवन को बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं. इन्होंने मुझे घर और परिवार से निकलवाया. मैं किसी को बख्शूंगा नहीं.” उन्होंने सरकार से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की और कहा कि वह किसी से डरते नहीं. तेज प्रताप ने यह भी कहा कि उनके निजी जीवन को लेकर मीडिया में जो खबरें चलीं, वे गलत हैं. उन्होंने चेतावनी दी, “अगर कोई मेरे निजी जीवन में दखल देगा, तो उसे मैं छोड़ूंगा नहीं.”

बिहार विधानसभा चुनाव में उतरने का ऐलान
साक्षात्कार में तेज प्रताप ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की. उन्होंने कहा, “हम नई पार्टी क्यों बनाएं? हम सीधे जनता के बीच जाएंगे. हसनपुर की जनता ने मुझे गुण देखकर चुना है. जनता का दर्द समझने वाला ही असली नेता है. मैं चुनाव जरूर लड़ूंगा, कोई मुझे रोक नहीं सकता.” उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में कोई उनका साथ नहीं दे रहा, लेकिन वह जनता के भरोसे मैदान में उतरेंगे.

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

तेज प्रताप ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव के लिए कहा, “मेरे पिता को मेरी भी आयु लग जाए.” वहीं, छोटे भाई तेजस्वी यादव को लेकर उन्होंने कहा, “बड़े भाई के नाते मैं अपने छोटे भाई को आशीर्वाद देता हूं. उसका जीवन सफल हो, इसके लिए मैं प्रार्थना करता हूं.”

वायरल पोस्ट और निष्कासन की वजह

कुछ समय पहले तेज प्रताप का एक फेसबुक पोस्ट वायरल हुआ था, जिसमें वह अनुष्का यादव नाम की महिला के साथ नजर आए थे. पोस्ट में उन्होंने अनुष्का से प्यार का इजहार किया था. हालांकि, बाद में तेज प्रताप ने सफाई दी कि उनका अकाउंट हैक हुआ था और फोटो को एडिट किया गया. इस पोस्ट के बाद लालू प्रसाद यादव ने सख्त कदम उठाते हुए तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था.

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

तेज प्रताप ने कहा, “मेरे साथ अन्याय हुआ है. सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से मेरे खिलाफ साजिश रची गई. बिहार की जनता सब देख रही है. मैं जनता के पास जाऊंगा और वही मेरा न्याय करेगी.” उन्होंने साफ किया कि वह डटकर मुकाबला करेंगे और किसी भी साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Bihar Breaking…. वैशाली में 30 से अधिक लोगों को ले जा रही नाव गंगा में पलटी, 13 लोगों की मौत

October 14, 2026

जमुई में लड़की से छेड़छाड़ मामले में पुलिस से मुठभेड़ के बाद दो आरोपी समेत पांच लोग गिरफ्तार, नंदन यादव के पैर में लगी गोली

September 23, 2026

Railway: कटिहार एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में करैत सांप, यात्रियों में मची चीख-पुकार , रेल यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

September 22, 2026
Recent Post

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

October 16, 2026

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

October 16, 2026

JIO 2030 के दशक की शुरुआत में 6जी सेवाएं शुरू करेगी, IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा

October 16, 2026

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group