Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Bihar Land Reform: बिहार में भूमि सुधार के 46 लाख लंबित आवेदनों के निष्पादन के लिए 11 से 17 जून तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    Bihar

    Bihar Land Reform: बिहार में भूमि सुधार के 46 लाख लंबित आवेदनों के निष्पादन के लिए 11 से 17 जून तक चलाया जाएगा विशेष अभियान

    News DeskBy News DeskJune 11, 2026Updated:June 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. बिहार में लाखों रैयतों से जुड़े भूमि अभिलेखों के सुधार, उत्तराधिकार आधारित नामांतरण तथा बंटवारा आधारित नामांतरण के मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए 11 से 17 जून, 2026 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने बुधवार यह जानकारी दी।

    पुराना सचिवालय स्थित मुख्य सभागार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले वर्ष 16 अगस्त से 20 सितंबर, 2025 तक ऐतिहासिक राजस्व महा-अभियान चलाया था। उन्होंने कहा कि इस दौरान राज्य के सभी क्षेत्रों में शिविर लगाकर आम रैयतों से डिजिटल जमाबंदी में त्रुटि सुधार, छूटी हुई जमाबंदियों को ऑनलाइन करने, उत्तराधिकार आधारित नामांतरण तथा बंटवारा आधारित नामांतरण से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए थे।
    उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान कुल 46 लाख आवेदन प्राप्त हुए, जो भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान के प्रति लोगों के भरोसे को दर्शाता है।

    Seraikella-kharsawan: कपाली में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, एक वाहन जब्त

    मंत्री ने कहा कि अभियान के अगले चरण में इन सभी आवेदनों की स्कैनिंग, संबंधित पोर्टलों पर अपलोडिंग तथा समयबद्ध निष्पादन की कार्रवाई की जानी थी। विभाग द्वारा इसके लिए समय-समय पर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए थे और 31 मार्च, 2026 तक सभी आवेदनों के निष्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके बावजूद कई जिलों में कार्य अपेक्षित गति से नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि 11 जून से 17 जून तक लगातार विशेष अभियान चलेगा और रविवार को भी कार्य जारी रहेगा।

    Jamshedpur: एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में पति ने गुस्से में आकर पत्नी के सिर पर वार कर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar Land Reform: बिहार में 46 लाख लंबित आवेदनों के निष्पादन के लिए 11 से 17 जून तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-kharsawan: कपाली में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, एक वाहन जब्त

    June 11, 2026

    Jamshedpur: एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में पति ने गुस्से में आकर पत्नी के सिर पर वार कर मार डाला

    June 11, 2026

    Jharkhand: झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति का रास्ता साफ,राज्यपाल संतोष गंगवार ने अनुज सिन्हा समेत चार नामों पर जतायी सहमति

    June 11, 2026
    Recent Post

    Seraikella-kharsawan: कपाली में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, एक वाहन जब्त

    June 11, 2026

    Jamshedpur: एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में पति ने गुस्से में आकर पत्नी के सिर पर वार कर मार डाला

    June 11, 2026

    Jharkhand: झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति का रास्ता साफ,राज्यपाल संतोष गंगवार ने अनुज सिन्हा समेत चार नामों पर जतायी सहमति

    June 11, 2026

    Bihar Land Reform: बिहार में भूमि सुधार के 46 लाख लंबित आवेदनों के निष्पादन के लिए 11 से 17 जून तक चलाया जाएगा विशेष अभियान

    June 11, 2026

    NDA Meeting: प्रधानमंत्री मोदी ने राजग की बैठक में गठबंधन के साथी नेताओं के साथ साझा की झालमुड़ी

    June 11, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group